{"_id":"0f31ba6e45b6af99c5275c7ca1521317","slug":"per-capita-income-increase-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड की आर्थिक विकास की दर 9.99 प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
अभी 74 हजार रुपए प्रति व्यक्ति
वर्ष 2012-13 में यह विकास दर 9.01 प्रतिशत रही है। इसी के साथ प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 1.12 लाख रुपए प्रति व्यक्ति हो गई है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय अभी 74 हजार रुपए प्रति व्यक्ति ही पहुंच पाई है।
आंकड़े इस बात की भी पुष्टि कर रहे हैं कि प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने में अभी उद्योगों का सबसे बड़ा योगदान है। दूसरी ओर यह भी जाहिर हो रहा है कि 16-17 जून को आई आपदा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से उबर रही है।
विज्ञापन
हालांकि पर्यटन क्षेत्र में ही करीब 25 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की बात की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक आधार वर्ष 2004-05 को लेते हुए स्थायी मूल्य पर सकल राज्य घरेलु उत्पाद वर्ष 2013-14 के लिए 72 हजार 984 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सात फरवरी को आंकड़े जारी किए
राज्य की विकास दर 9.99 प्रतिशत रहेगी। केंद्र की ओर सात फरवरी को यह आंकड़े जारी किए गए। पिछले वर्ष यह विकास दर 9.01 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 97528 रुपए आंकी गई थी।
जाहिर है कि आपदा के बावजूद प्रदेश की आर्थिक विकास की दर बढ़ रही है। राष्ट्रीय स्तर पर विकास की दर 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
राज्य में कृषि तथा संबंधित क्षेत्र में वर्ष 2013-14 में विकास दर 3.96 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर 12.69 प्रतिशत तथा सेवा क्षेत्र की विकास दर 9.22 प्रतिशत रहने की संभावना है।
वर्ष 2013-14 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 112428 रुपए अनुमानित की गई है, जबकि वर्ष 2012-13 (त्वरित अनुमान) के लिये यह 97528 रुपए रहने का अनुमान है।