फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people will suffer from wind

मौसम रहेगा सूखा पर सताएंगी ठंडी हवाएं

Wed, 01 Jan 2014 08:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jan 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
people will suffer from wind
प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ और मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, लेकिन ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन


वहीं, मैदानी क्षेत्रों जैसे-हरिद्वार, उधमसिंह नगर आदि में कोहरे का असर कायम रहेगा।

शनिवार से बदल सकता है मौसम
शनिवार से फिर मौसम में तब्दीली संभावित है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे आसमान में बादलों के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।

चार और पांच जनवरी, दोनों दिन मौसम में इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है।

दोपहर बाद लुढ़का पारा
उधर, जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, राजधानी दून में बुधवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया।

शाम के वक्त लोगों ने घरों में दुबके रहने को ही बेहतर समझा। लोग टोपी, मफलर के जरिए सर्दी को मात देने की कोशिश करते दिखे। तापमान के लुढ़कने का क्रम अभी जारी रह सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का है कहना
राज्य मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विक्रम सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम आम तौर पर सामान्य ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed