फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People were shocked to see the scene of Ram Vanwas

राम वनवास का दृश्य देख भाव विभोर हुए लोग

Thu, 24 Oct 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
People were shocked to see the scene of Ram Vanwas
साहिया में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर कर मंचन करते कलाकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच साहिया की ओर से चल रही पांच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, दशरथ मरण, राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। यहां पहले दृश्य में दिखाया गया कि जंगल में गुरु विश्वामित्र के साथ गए प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ताड़का का वध कर देते हैं। जिसके बाद गुरू विश्वामित्र उन्हें लेकर मिथला पहुंचते हैं। जहां पर प्रभु श्रीराम शिव धनुष को तोड़ सीता से विवाह करते हैं। यह दृश्य देख पूरा पंडाल जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठता है। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद, कैकई-मंथरा संवाद, कैकई-दशरथ संवाद, दशरथ मरण, और राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। राम वनवास की लीला का मंचन देख कई लोग भाव-विभोर हो उठे। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि पानुवा के प्रधान राजेश राठौर ने लीला का शुभारंभ किया। लोक गायक अज्जू तोमर ने लोक संस्कृति की मनमोहक छठा बिखेरी। उन्होंने लोकिया भरी बल छास, यातुकी भरपाई तें ली खलेरी सांवणिए, पाला थोया नू रीता, ऐसी बाणी नारिणों सूरित गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवीलाल, समाल्टा के प्रधान जयपाल सिंह तोमर, गंभीर चंद, सुभाष भाटी, ज्ञान सिंह राय, बचन सिंह चौहान, विक्रम सिंह रावत, अर्जुन नाथ राजगुरु, हुकम सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह राय, इंदर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, कृपा राम बिष्ट, बिक्की वर्मा, बारू खन्ना, मोहन भारती, दोलत भारती, दीवान वर्मा, मंजीत, कलम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed