{"_id":"439f289381664c642bdcbba8e04b163f","slug":"people-protest-on-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की शिकार छात्रा के लिए सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की शिकार छात्रा के लिए सड़कों पर उतरे लोग
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 10 Jan 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में चार दिन पहले किशोरी की रेप के बाद हत्या के मामले में क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गुस्साए लोगों ने लक्सर हाईवे पर जाम लगाकर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से क्षेत्र के लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति गुस्सा है।
एडीजी का किया घेराव
आज जब एडीजी रामसिंह मीणा पीड़िता के गांव पहुंचे तो लोगों ने एडीजी का घेराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की अक्षमता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
7 जनवरी को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 7 जनवरी को पथरी क्षेत्र की कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा को शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि किशोरी के साथ रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
शुरू हुई राजनीति
वहीं घटना ने सियासी रूप लेना शुरू कर दिया है। कल सीएम विजय बहुगुणा ने मृतका के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात कर मामले में न्याय दिलाने की बात की थी।
सीएम ने पीड़िता के परिजनों को दस लाख देने की घोषणा पर भी विपक्षियों ने निशाना साधा है। कहा है कि मुख्यमंत्री को पैसा नहीं सुरक्षा के इंतजामात ठीक करने चाहिए।