{"_id":"670ad4a66b9e19e5f909bc64","slug":"people-of-gorkhali-community-took-blessings-from-the-elders-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-523586-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोर्खाली समाज ने उत्साह के साथ मनाया दशैं पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोर्खाली समाज ने उत्साह के साथ मनाया दशैं पर्व
विज्ञापन
Iदही चावल का टीका लगाकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वादI
विजयदशमी से शुरू हुए पांच दिवसीय दशैं पर्व पर गोर्खाली समुदाय के लोगों ने बुजुर्गों से माथे पर दही, चावल, रोली से टीका लगवाकर उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़, तेलपुर, लक्ष्मण पुर, रसूलपुर, डाकपत्थर, बाढ़वाला, रांझावाला, डुमेट, हरिपूर, कालसी, बरोटीवाला, खेड़ा छरबा, लक्ष्मी पूर, हर्बटपुर, सेलाकुई गोरखा बस्ती आदि क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
गोर्खाली सुधार सभा शाखा विकास नगर के अध्यक्ष जोगेंद्र शाह ने बताया कि दशैं देवी दुर्गा का सम्मान करता है। इस अवसर पर वीरता और पराक्रम की प्रतीक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। लोग उनका अभिषेक पवित्र गंगाजल से करके टीका व जमरा (जौं की हरियाली) प्राप्त करते है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों से माथे पर टीका लगवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मान्यता यह भी है कि टीका मस्तिष्क से सभी विकार हटाकर उसमें पराक्रम और पुरुषार्थ का भाव जगाता है। इस मौके पर द्रोपदी शाह, मीनू शाह, राजेंद्र शाह, प्रविंद्र शाह, अनुराधा शाह, डा.अंकिता, डा.ऐश्वर्या, आयुष, सर्वजीत, सिया, समायरा, पायल मल्ल आदि उपस्थित रहे।
Iबुजुर्गों का लिया आशीर्वादI
गोरखा समुदाय के लोगों ने गुलाल, चावल व दही का टीका लगवाकर अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। दशैं पर्व के अवसर पर उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर हीरा सिंह क्षेत्री, शेर सिंह, निम बहादुर थापा, विष्णु खत्री, वीरेंद्र क्षेत्री, ईशा खत्री आदि उपस्थित रहे।