कब छंटेगी चार धाम यात्रा पर मंडरा रही धुंध?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के लाख दावों के बावजूद राज्य सरकार चार धाम यात्रा पर असमंजस की स्थिति को दूर नहीं कर पा रही है।
पढ़ें, बीजेपी में बगावत, उत्तराखंड में पूर्व मंत्री का इस्तीफा
धरातल पर यात्रा मार्गों की बदहाली के चलते जहां स्थानीय यात्रा व्यवसायियों को यात्रा की उम्मीद नहीं है, वहीं महानगरों में बैठे ट्रेवल एजेंट भी बीते साल के कटु अनुभवों से नहीं उबर पाए हैं।
बीते सालों में अब तक सीजन के शुरूआती दो महीने की एडवांस बुकिंग हो जाती थी और इन दिनों यात्रा व्यवसायी तैयारी में जुट जाते थे, लेकिन इस बार कहीं भी यात्रा का उत्साह नहीं दिख रहा है।
पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री
दो मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा सीजन का शुभारंभ हो जाएगा। बीते सालों में इन दिनों यात्रा पड़ावों पर होटलों में रंगरोगन एवं साज सज्जा तथा कारोबार जमाने का काम शुरू हो जाता था, लेकिन आजकल मायूसी छाई है।
दावों पर भरोसा नहीं कर पा रहे यात्रा व्यवसायी
यात्रा को लेकर कहीं उत्साह नहीं है। हो भी कैसे? आपदा में बदहाल यात्रा मार्ग में कोई सुधार नहीं हुआ है। होटलों को अभी तक एडवांस बुकिंग नहीं मिली है। यात्रा चलने पर संशय है। ऐसे में यात्रा व्यवसायी निवेश का जोखिम नहीं उठा पा रहे हैं।
महानगरों में ऑफिस खोले बैठे ट्रेवल एजेंट अभी तक सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश न मिलने से असमंजस की स्थिति में हैं, जिन्होंने बुकिंग शुरू भी की है तो उन्हें चार धाम यात्रा के यात्री नहीं मिल रहे हैं।
जब उन्हें ही बुकिंग नहीं मिल रही तो वे यात्रा पड़ाव एवं धामों में होटल की बुकिंग भी नहीं करा रहे। इस हाल में सरकार लाख दावे करे, लेकिन चार धाम यात्रा से धुंध छंटने का नाम नहीं ले रही है।
व्यवसायियों में आजीविका चौपट होने का डर
पहले दिसंबर-जनवरी में ही यात्रा के शुरुआती दो माह की एडवांस बुकिंग मिल जाती थी। अभी तक कोई बुकिंग नहीं आई है। सड़कों की स्थिति और कछुआ चाल से हो रहे कार्यों को देखकर लगता नहीं कि सरकार चार धाम यात्रा के प्रति गंभीर है। यात्रा सीजन फ्लाप हुआ तो इस बार आजीविका चौपट हो जाएगी।
-राजेंद्र पंवार, पूर्व अध्यक्ष होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी।
अभी तक उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। अधिकांश ट्रेवल एजेंट असमंजस की स्थिति में हैं। सरकार सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाए तभी लोग यहां आने की हिम्मत जुटा पाएंगे।
-परेश भाई, योगेश ट्रेवल्स, नासिक महाराष्ट्र।
चार धाम यात्रा पर हमारी ट्रेवल कंपनी की इस साल सिल्वर जुबली है। इसी वजह से हम विशेष पैकेज भी ऑफर कर रहे हैं। बुकिंग काउंटर खुले हैं, लेकिन यात्री नहीं आ रहे हैं।
-डा.गिरीश बापट, श्रीराम कृष्ण ट्रेवल्स, मुंबई।
क्या कहते हैं अधिकारी
जब हमने केदारनाथ यात्रा शुरू करा दी तो अन्य धामों में उतनी दिक्कत नहीं है। सीजन शुरू होने से पहले सड़कें दुरुस्त कराई जा रही है। चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से चलेगी।
-सुभाष कुमार, मुख्य सचिव उत्तराखंड।