{"_id":"6acbee6625067d96b70a0d23","slug":"people-examined-at-the-health-camp-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1088217-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की हुई जांच
Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
क्वानू स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान रोगियों व दिव्यांगों को दवाई और उपकरण वितरित किए गए। शिविर में महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून, हंस फाउंडेशन अस्पताल हरिद्वार एवं देहरादून और आयुर्मेक्स अस्पताल देहरादून की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में हंस फाउंडेशन ने 20 मरीजों को कान की मशीन, 40 लोगों को चश्मे, 100 बुजुर्गों को चलने के लिए छड़ी और 50 जरूरतमंदों को छाता वितरित किया। वहीं, स्वास्थ्य जांच के दौरान 10 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए वाहन से हरिद्वार ले जाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस क्वानू छोड़ा जाएगा। शिविर आयोजक व सेवानिवृत आईपीएस जगतराम जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलता है। शिविर में प्रधान युद्धवीर सिंह, डॉ. भगत राम, वीरेंद्र चौहान, मोहर सिंह, अनिल पंवार, पीतांबर चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन