फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people death kira jari

सेक्स पावर बढ़ाने वाली जड़ी ने छीन ली छह जिंदगी

Thu, 05 Jun 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी/बैतड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी/बैतड़ी Updated Thu, 05 Jun 2014 02:52 PM IST
people death kira jari

मुनस्यारी के पंचाचूली रेंज और नेपाल के कर्णाली अंचल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में यारसागंबू जड़ी खोदने गए छह लोगों की मौत हो गई।



इनमें मुनस्यारी तहसील के दो और कर्णाली के चार लोग शामिल हैं। मुनस्यारी तहसील के वल्थी गांव निवासी नारायण सिंह (40) पुत्र इंद्र सिंह की यारसागंबू निकालने के दौरान पंचाचूली रेंज में मौत हो गई थी।

उनकी लाश को वहां से लेकर आए वल्थी गांव के ही प्रेम सिंह (45) पुत्र मंगल सिंह की भी घर पहुंचते ही हार्टअटैक से मौत हो गई।

...तो इसलिए हो रही है मौत

people death kira jari

बताया कि नारायण सिंह पंचाचूली रेंज में यारसागंबू निकालते समय फिसलकर खाई में गिर गए थे।

उधर, नेपाल के मध्य पश्चिमांचल के कर्णाली अंचल में यारसागंबू खोदने गए चार लोगों की अत्यधिक ठंड से मौत हो गई।

बताया गया है कि इलाके में अभी भी बर्फीला तूफान चल रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पुष्कर केसी ने बताया कि यह लोग पाटन क्षेत्र में यारसागंबू की तलाश में गए थे।

ऑक्सीजन की कमी एक बड़ा कारण

people death kira jari

पाटन क्षेत्र में अभी भी भारी मात्रा में बर्फ जमा है। अत्यधिक ऊंचाई में होने के कारण वहां पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

उन्होंने बताया कि श्रीकोट निवासी मानबहादुर, रोवा निवासी रेशम बहादुर, जुमला तातेपानी गांव निवासी मित्र बहादुर तिरुवा और छुमचौट गांव निवासी मान बहादुर बोहरा की ठंड से मौत हुई है।

उनके शवों को लाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिली है कि यारसागंबू खोजने गए लोग प्रतिकूल मौसम के कारण बीमार हो रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed