{"_id":"f2d0d60f0b9bce4341d4e1e3c698b1f9","slug":"people-come-to-see-the-groom-s-12-million-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा नहीं 12 करोड़ की कार देखने आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा नहीं 12 करोड़ की कार देखने आए लोग
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 24 Oct 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में दूल्हे को ले जाने के लिए किराए पर महंगी कारों का चलन अब हल्द्वानी में भी खूब चलने लगा है। बृहस्पतिवार को दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक ऑडी लिवोजिन जब बारात लेकर वनभूलपुरा पहुंची तो हर कोई हैरत में था।
विज्ञापन
जिसने भी कार देखी बस देखता रहा, जब तक कि वह आंखों से ओझल नहीं हो गई। धामपुर से बारात लेकर पहुंची इस कार को देखने इतने लोग आए, जितने शायद उस शादी में शामिल नहीं थे। यह पहला मौका है जब हल्द्वानी शहर में लिवोजिन कार पहुंची।
विज्ञापन
पढें, रामदेव का भाई सामने नहीं आया तो होगी कुर्की
विज्ञापन
कार दिल्ली के एक व्यवसायी की
चालक धामपुर (बिजनौर) निवासी मुशाहिद कुरैशी ने बताया कि कार दिल्ली के एक व्यवसायी की है, जो धामपुर निवासी हाजी अब्दुल रसीद कुरैशी के बेटे वसीम की शादी के लिए बुक की गई थी।
पढें, चर्चा में भज्जी की शादी और नाराज राहुल देव
मस्कट में रहने वाले वसीम की शादी वनभूलपुरा निवासी रजिया परवीन के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर वसीम जब सफेद रंग की लिवोजिन में बारात लेकर रजिया के घर पहुंचे तो वहां लोगों का मजमा लग गया। कार देखकर सभी हैरत में थे।
पढें, नेता जी के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग
कार की कीमत करीब 12 करोड़
कार में एलसीडी, सोफे, क्रॉकरी, बार सहित तमाम सुविधाएं थीं। मुशाहिद के अनुसार डेढ़ से दो लाख रुपये तक किराए पर यह कार बारातों में भेजी जाती है, जबकि कार की कीमत करीब 12 करोड़ है, जो कि दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार है। शाम को इस कार से दूल्हा-दुल्हन विदा हुए।