फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people aware clean ganga by hordings

अब होर्डिंग लगाकर होगी गंगा की सफाई

Sat, 04 Jan 2014 02:05 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Jan 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
people aware clean ganga by hordings

निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) को तीर्थनगरी में मोक्षदायिनी गंगा की स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू करने की सुध आ ही गई।

विज्ञापन


इकाई ने इसके लिए नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। इसके बाद विभाग एनजीआरबीए को प्रस्ताव भेजेगा।

नगर निगम को भेजा प्रस्ताव
निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) के परियोजना प्रबंधक पीके गुप्ता की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा को प्रेषित प्रस्ताव में बताया गया कि एसपीएमजी और एनजीआरबीए द्वारा राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता और पवित्रता के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें निकाय स्तर से सहयोग और सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर इसके लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग्स के लिए पालिका प्रशासन से सहमति भी मांगी गई है।

लोगों के सहयोग से होगा प्रयास
पालिका प्रशासन की हरीझंडी के बाद इकाई इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथारिटी को भेजेगी। इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर पीके गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से तीर्थनगरी में गंगा की पवित्रता को बरकरार रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेंगे जनजागरूकता के लिए होर्डिग्स
रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, नटराज चौक, त्रिवेणीघाट, साईंघाट, बहत्तर सीढ़ी घाट, आस्थापथ, नगर पालिका, घाट रोड, श्मशान घाट, देहरादून तिराहा, कोयलघाटी, बैराज रोड, आईडीपीएल गेट नंबर- एक आदि स्थान चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed