फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people are sad from sachin retirement

सचिन की विदाई ने इन्हें भी रुला दिया

Sun, 17 Nov 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
people are sad from sachin retirement

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर दूनवासी अब कभी मैदान पर नहीं दिखाई देंगे।

विज्ञापन


विदाई के पल ने भावुक कर दिया
शायद इसी सोच ने देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों को मास्टर-ब्लास्टर की विदाई के पल ने बेहद भावुक कर दिया। इस बीच सचिन को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा ने प्रशंसकों के गम को कुछ हल्का जरूर किया।

पढ़ें, इस बार एक्स्ट्रा पावर के साथ आया है डेंगू
विज्ञापन


शनिवार को मैच खत्म होने के बाद एसजीआरआर रेसकोर्स में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने सचिन की विदाई पर बैनर पर शुभकामना हस्ताक्षर किए।

इस दौरान खिलाड़ी अपने चेहरों पर तिरंगा बनाए हुए थे। उनके चेहरों पर सचिन का नाम झलक रहा था। मास्टर ब्लास्टर की विदाई से हर कोई निराश था और लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, यह संकल्प लेने से होगी संतान की प्राप्ति

अब कभी सचिन को मैदान पर नहीं देख पाएंगे। उनके जैसा खेल और तकनीक किसी की नहीं। उनके खेल को देखते हुए लगता है कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए था।
- लक्ष्य

क्रिकेट के भगवान को टीम इंडिया ने खूबसूरत विदाई दी है। इसके साथ ही सरकार ने उनको भारत रत्न देकर और गौरवान्वित कर दिया।
- अखिलेश

सचिन मैदान पर रहें या नहीं लेकिन वे हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनका खेल शैली आज भी दिमाग में बसी हुई है।
- अभिषेक

देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के लिए सचिन तेंदुलकर से बेहतर कोई नहीं हो सकता। क्रिकेट के मैदान में अपने खेल से उन्होंने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई है।
- मो. अहमाद

सचिन की विदाई के साथ एक युग का अंत हो गया। सचिन के सम्मान में आज पूरा देश खड़ा था, इसीलिए हम भी उनको छोटा सा सम्मान दे रहे हैं।
- पीयूष

अपने 24 साल के करियर में सचिन में कभी भी अहम नहीं आया। उन्होंने हमेशा बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया। वे महान हैं, उनसे मुलाकात मेरे लिए गर्व की बात है।
- नरेंद्र शाह

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed