फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are experiencing development, opposition turning a blind eye is surprising: Bhatt

जनता कर रही विकास का अनुभव, विपक्ष का आंखें मूंदना आश्चर्यजनक : भट्ट

Thu, 20 Nov 2025 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
People are experiencing development, opposition turning a blind eye is surprising: Bhatt
-कहा, हमारे बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख की सक्रियता की नकल कांग्रेस के लिए असंभव
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सांसद आदर्श गांवों में विकास की समीक्षा वाले बयान पर पलटवार कर कहा कि जनता विकास का अनुभव कर रही है लेकिन विपक्ष आंख मूंदे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन बनाने के कांग्रेसी दावे पर कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख जनता के मध्य सक्रिय रहकर, जनता को पार्टी से जोड़ते हैं। कांग्रेस के लिए इसकी नकल करना असंभव है। वहीं, उपनलकर्मियों को भी विश्वास दिलाया कि किसी राजनीतिक झांसे में न आएं। सरकार उनके हित में न्यायालय के आदेश लागू कराने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाता है। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि वह नकल कर ऐसा संगठन तैयार कर सकती है तो यह उनकी गलतफहमी है। हमारे कार्यकर्ताओं के पास पार्टी का विचार है, सिद्धांत है। सबसे महत्वपूर्ण, उनमें समर्पण का भाव है। जबकि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य होता है किसी भी कीमत पर सत्ता को प्राप्त करना। लिहाजा कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान मीडिया की सुर्खियां तो बन सकती हैं लेकिन जनता का विश्वास नहीं जीत सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed