फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people anger on politician

नेताओं को देखते ही दरवाजे बंद कर रहे लोग

Thu, 18 Jul 2013 11:49 AM IST
संदीप थपलियाल
संदीप थपलियाल Updated Thu, 18 Jul 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
people anger on politician

सड़क मार्ग से कट चुके गबनीगांव चंद्रापुरी के लोगों को अधिकारी के नाम पर पटवारी ही दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि अब लोग नेताओं के देखकर घर के दरवाजे बंद करने लगे हैं।

विज्ञापन


मैं गंगतल से पैदल चलकर किसी तरह गबनी गांव पहुंचा। यहां गेस्ट हाउस में रुका। एक घंटे जेनरेटर चला, तो आस-पास के 10-15 परिवार के लोग मोबाइल फोन लेकर चार्ज करने पहुंचे। किसी तरह रात काटी। सुबह अखोड़ी घनसाली निवासी राम सिंह नेगी की दुकान में चाय पी। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष दिल्ली में गुजारने के बाद दस साल पूर्व उन्हाेंने केदारनाथ यात्रा रूट को देखते हुए मकान बनाया था।
विज्ञापन


बचा राशन खत्म होने को
पिताजी की इच्छा थी कि गांव जाना है, इसलिए पहाड़ की ओर आ गए। बाहर से जो मदद मिल रही है। उसके लिए कंडारा रोड तक जाना पड़ रहा है, जो चार किमी पैदल है। यहीं पर हमें सरोजनी नेगी मिली। उन्होंने बताया कि कोई नेता उन्हें पूछने तक नहीं आ रहा है। बचा राशन खत्म होने को है। यहां से मैं आगे गया। गबनी गांव से चंद्रापुरी तक केदारनाथ एनएच पूरा बह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रापुरी बाजार (भटवाड़ी सुनार) पहुंचकर मैं अमर उजाला अखबार के एजेंट विश्वमित्र भट्ट को ढूंढने लगा, तो पता चला की मंदाकिनी की बाढ़ में उसकी दुकान बह गई है। यहां लोगों ने बताया कि संतलाल अपने बेटे विजय लाल को लेकर केदारनाथ यात्रा में कमाने गए थे। दोनों बाप-बेटे खच्चर चलाते थे।


प्रशासन अहैतुक धनराशि आठ हजार नहीं दे रहा
16 को बाप-बेटे रामबाड़ा में बह गए, 17 को भटवाड़ी सुनार में उनका घर भी बह गया। अब घर में बचे हैं, तो संतलाल की पत्नी शांति और बड़ा बेटा हर्षलाल। दोनों ही पंचायत घर में किसी तरह घर चला रहे हैं। चंद्रापुरी में लोगों ने शिकायत की कि किराएदारों को प्रशासन अहैतुक धनराशि आठ हजार नहीं दे रहा है, जबकि अन्य स्थानों में सबको मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed