{"_id":"669d9c4ec68bc48165014f77","slug":"people-across-the-city-took-blessings-of-their-respective-dehradun-news-c-5-1-drn1030-460515-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा, गुरु का आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा, गुरु का आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त
विज्ञापन
I- गुरु पूर्णिमा पर दून में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, लोगों ने अपने गुरुओं का लिया आशीर्वाद
I
I- निरंकारी सत्संग भवन में हुआ बाल समागम, उमड़े भक्तI
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर, गुरुः साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम...रविवार को राजधानी दून में गुरु पूर्णिमा की धूम रही। सुबह से शाम तक शहरभर में लोगों ने मठ मंदिरों में अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। कई जगहों पर गुरु पूर्णिमा पर पौधरोपण भी किया गया।
दून में गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। बंजारवाला हरिओम एन्क्लेव स्थित सनातन धर्म मंदिर में सबसे पहले पुजारी कुशलानंद व्यास ने पूजा कराकर गुरु का महत्व बताया। कहा कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। यहां महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किए। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कमल सिंह गुसांई, प्रेम बिष्ट, श्याम सिंह राणा आदि मौजूद रहे। टपकेश्वर महादेव मंदिर की माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर, नए वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा, गुरु कोई व्यक्ति नहीं गुरु एक सत्ता है, जो मनुष्य को जीवन की राह प्रदान करती है। ग्राम धोलास स्थित श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर में शाम को विशेष श्रृंगार आरती के साथ जीवन की राह प्रवचन किया गया। इस मौके पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, मधुलिका शर्मा आदि मौजूद रहे। डी ब्लॉक कॉलोनी में शक्तिपुत्र सुभाष चंद शतपती ने गुरु पूर्णिमा पर पूजा अर्चना कराई। यहां 10 कलश को स्थापित कर उनकी पूजा की गई। इस मौके पर लालचंद शर्मा, मनमोहन शर्मा, शशि शर्मा, अवनीश, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने अपनी टीम के साथ दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज को गुरु पूर्णिमा की बधाई देकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर में महंत 108 कृष्णा गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हेमराज अरोड़ा, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
तिलक रोड स्थित श्री शिरडी साईं श्रद्धाधाम में भक्तों ने 250 लीटर दूध से बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अरविंद साईं, पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, संगीता राजपूत, मंदिर के अध्यक्ष शरद कुमार नगलिया, सुमन नगलिया, सिमरन सक्सेना, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर पूजा अर्चना की गई। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में आसाराम बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा मनाया गया। यहां गुरु पूजन कर सत्संग हुआ और भजनों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Iमहंत कृष्णा गिरी महाराज का आशीर्वाद लेने उमड़े भक्तI
श्री जंगम शिवालय मंदिर 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। महंत कृष्णा गिरी रविवार को सुबह अपने गुरु स्वर्गीय माया गिरी की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों से मिले। यहां भक्तों ने उनसे गुरु मंत्र लिया। इससे पहले मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर दिगंबर रवि गिरी सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।
Iगुरु पूर्णिमा पर किया पौधारोपणI
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फाउंडेशन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने हरबंस कपूर द्वार, बिंदाल पुल पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास पौधे लगाए। कैंट विधायक सविता कपूर ने पौधरोपण कर कहा, बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को हराभरा रखें। प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने कहा, आपदाओं को कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी है। इस मौके पर भाजपा कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मधु जैन, सचिन जैन, अशोक गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।