{"_id":"57b8c3b94f1c1bc6656eae44","slug":"pension-scheme-benefits-to-seven-lakhs-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख लोगों को मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख लोगों को मिल रहा पेंशन योजनाओं का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम देश में सर्वाधिक प्रकार की कल्याणकारी पेंशनों के साथ राज्य में सात लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। पेंशनों की राशि, सीमा, दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व एक लाख चौरासी हजार पेंशनरों से बढ़कर सात लाख तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गल्जवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जननी-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए राज्य ने कई प्रयास शुरू किए हैं। अन्नप्राशन एवं खिलती कलियां प्रोग्राम के माध्यम से राज्य सरकार कुपोषित बच्चों के पालन व चिकित्सा में पूरी तरह सहायता दे रहा है। हमारी कन्या-हमारा अभिमान, गौरा देवी कन्या धन योजना, नंदादेवी वैवाहिक सहायता योजना, गर्भवती महिला विशेष पौष्टिक आहार आदि योजनाएं दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना प्रारंभ करते हुए इस वर्ष हम 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने पंचायतीराज के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण किया। इसी का परिणाम है कि विश्व की महिला जनप्रतिनिधियों में 54 प्रतिशत भारत में हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा, गोदावरी थापली सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन