{"_id":"662c4b5c23cf0d9a1504d414","slug":"pediatrics-department-of-doon-hospital-will-get-10-jr-dehradun-news-c-5-drn1005-399577-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल के बाल रोग विभाग को मिलेंगे 10 जेआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल के बाल रोग विभाग को मिलेंगे 10 जेआर
विज्ञापन
दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर) और सीनियर रेजिडेंट (एसआर) की कमी जल्द दूर होगी। अस्पताल प्रशासन ने बाल रोग विभाग में 10 नए जेआर नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां जल्द ही 10 नए जेआर नियुक्त कर दिए जाएंगे। अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी इसके बाद ही जेआर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
बाल रोग विभाग में जेआर के लिए 20 डॉक्टरों के इंटरव्यू हुए हैं। इसमें से 10 जेआर विभाग को मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बाल रोग विभाग में इस समय सिर्फ एक जेआर और एक एसआर काम कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग में पांच असिस्टेंट प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर और एक प्रोफेसर हैं। विभाग में जेआर और एसआर की कमी से बच्चों का इलाज प्रभावित हो सकता है।