फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PDuttarakhand politics

तेज होगी कैबिनेट मंत्री की कुर्सी पाने की दौड़

Sun, 08 Feb 2015 01:17 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Feb 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
PDuttarakhand politics

बीमारी के चलते कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के सक्रिय न रहने पर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कांग्रेस में कुछ महीनों से तेज होने लगी थी, लेकिन सीएम हरीश रावत ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन


पीडीएफ कोटे के मंत्रियों को कांग्रेस से जोड़ने में नाकाम
अब सुरेंद्र राकेश के निधन से मंत्रिमंडल में एक स्थान खाली हो गया है। लाजिमी है एक बार फिर कांग्रेस में मंत्री पद पाने वालों में दौड़ और होड़ शुरू हो जाएगी। सीएम रावत भले ही तकनीकी तौर पर पीडीएफ कोटे के मंत्रियों को कांग्रेस से जोड़ने में नाकाम रहे हों, लेकिन पार्टी नेताओं के खुलकर विरोध के बावजूद वे उन्हें नजदीक लाएं हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र की बीमारी केदौरान ही ऐसी चर्चा होने लगी थी कि उन्हें इस्तीफा दिला उनकी पत्नी या भाई को टिकट देकर विधायक चुनवा दिया जाए। अब कांग्रेस उन चर्चाओं को मूर्त रूप देना चाहेगी, ताकि उपचुनाव में सहानुभूति के आधार पर इस सीट को आसानी से जीत सके। हालांकि कांग्रेस उपचुनाव तक  मंत्रिमंडल की खाली सीट भरने के पक्ष में नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए रावत के विरोधी खेमे में जितने नाम हैं, उतने ही उनके अपने हैं। बहुगुणा कैंप लंबे समय से सुबोध उनियाल को मंत्री बनाने के लिए दबाव बनाए है।

उसी कैंप के ही नवप्रभात, शैलेंद्र सिंघल भी वरिष्ठता की सूची में हैं। अपने दमखम से उपचुनाव में जीतकर आए हीरा सिंह बिष्ट भी दावेदारों में हैं, जिन्हें रावत विरोधी खेमे का माना जाता है। मदन बिष्ट और राजेंद्र भंडारी भी दावेदारों की पंक्ति में खड़े हैं।


रावत मंत्रिमंडल में फिलहाल जो मंत्री हैं, उनमें दिनेश धनै को छोड़कर सभी उन्हें विरासत में मिले हैं। रावत पर अपने खेमे के वरिष्ठ विधायकों का दबाव झेलना पड़ सकता है। वहीं बसपा के शेष दो विधायक भी साथी के न रहने पर मंत्री पद मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed