फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PDNA proposal expected to be ready this month

Dehradun News: इस माह पीडीएनए प्रस्ताव तैयार होने की उम्मीद

Sat, 13 Dec 2025 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
PDNA proposal expected to be ready this month
- सितंबर से प्रस्ताव तैयार करने का चल रहा कार्य, इसके आधार पर पुनर्निर्माण कार्याें के लिए मिल सकेगी राशि
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्य में आपदा के बाद पोस्ट डिजास्टर नीड एस्समेंट (पीडीएनए) के प्रस्ताव को तैयार करने का काम इस माह पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रस्ताव को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर पुनर्निर्माण कार्य आदि के लिए राशि मिल सकेगी।
इस मानसून में आयी आपदा में प्रदेश में कई लोगों की मृत्यु हुई थी, कई लोग घायल हुए थे। साथ ही आपदा में बाढ़ सुरक्षा योजना, सड़कें आदि क्षतिग्रस्त हुई थीं। 24 सितंबर को एनडीएमए के सहयोग से पीडीएनए का काम शुरू हुआ। इसके तहत जिले स्तर पर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार किया जाना था और राहत राशि के लिए प्रस्ताव भेजा जाना था।
विज्ञापन

पीडीएनए की टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया था और अब रिपोर्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं होे सका है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी इस महीने काम पूरा होने और प्रस्ताव को एनडीएमए में भेजने की बात कह रहे हैं। इसके बाद ही पुनर्निर्माण कार्यों, आजीविका आदि के लिए राशि प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



पीडीएनए का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके पूरी तरह तैयार होने के बाद कितनी राशि के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा, यह बताया जा सकेगा। इस महीने प्रस्ताव एनडीएमए को भेज दिया जाएगा। - विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed