फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pdf open new front for uttarakhand rajyasabha seat.

राज्यसभा की जंग: ड्राइविंग सीट पर पीडीएफ, सांसत में सरकार

Wed, 25 May 2016 02:25 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 May 2016 02:25 AM IST
सार

  • सरकार को खतरे से निकाल कर फ्रंट ने नए संकट में डाला
  • सीबीआई जांच में घिरे सीएम रावत की बढ़ा दी हैं चुनौतियां
  • मंत्री दिनेश धनै एक तीर से कई निशाने साधने के मूड में

विज्ञापन
pdf open new front for uttarakhand rajyasabha seat.
दिनेश धनै के नामांकन करने की घोषणा से कांग्रेस मुश्किल में है। - फोटो : file photo

विस्तार

सियासी संकट से निजात दिलाने वाले प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के राज्यसभा चुनाव में अलग मोर्चा खोलने से सीएम हरीश रावत सरकार पर संकट के बादल घिरने लगे हैं। पीडीएफ इस समय सियासत की ड्राइविंग सीट पर है।
विज्ञापन


पीडीएफ के खिसकने का जोखिम उठाने की स्थिति में सरकार नहीं है। राज्यसभा सांसद का नामांकन दाखिल करने के पीछे मंत्री दिनेश धनै की मंशा साफ है कि वह अपना ही नहीं बल्कि फ्रंट का भी सियासी भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। सीबीआई जांच में घिरे सीएम के सामने अब सरकार को सुरक्षित रखने के साथ राज्यसभा में अपने प्रत्याशी को भेजने के साथ पीडीएफ से कोई नया समझौता करने का चुनौती रहेगी।
विज्ञापन


18 मार्च के सियासी संकट के दौरान भाजपा से पीडीएफ की निकटता को लेकर लगातार कयास लगते रहे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा। सदन में बहुमत के लिए पीडीएफ के 6 का आंकड़ा ही हरीश रावत सरकार को बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनै का दावा सोची समझी सियासी चाल

pdf open new front for uttarakhand rajyasabha seat.
इसके पहले पीडीएफ हर बार हरीश रावत के साथ रही है। - फोटो : Getty

इससे पहले जब हरीश रावत वर्ष 2014 में सीएम बने तब भी पीडीएफ के समर्थन से सदन में विश्वास मत हासिल कर पाए थे।

पीडीएफ के सदस्य और सरकार में मंत्री दिनेश धनै का यह एकाएक लिया फैसला नहीं है कि वह राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे बल्कि सोची समझी सियासी चाल है।

भाजपा के विकल्प तो पीडीएफ के लिए हमेशा खुले थे, लेकिन इससे इतर भी फ्रंट वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में अपने लिए बेहतर स्थिति चाहता है।

दिनेश धनै की टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की दावेदारी रही है। उन्हीं को हराकर धनै विधानसभा पहुंचे हैं। अगर उनका राज्यसभा का दांव नहीं चला तो धनै यह सुनिश्चित करने के मूड में हैं कि अगले चुनावों में टिहरी से कांग्रेस के स्तर से कोई खिलाफत ना हो।

पैराशूट प्रत्याशी की संभावनाएं क्षीण

pdf open new front for uttarakhand rajyasabha seat.
राज्यसभा

पीडीएफ के विधायक धनै की दावेदारी राज्यसभा में भाजपा कांग्रेस की पैराशूट प्रत्याशी उतारे जाने की संभावनाओं को विराम लगा सकती है। पीडीएफ पहाड़ और राज्य के प्रत्याशी के समर्थन में रही है। सांसद चुनाव में अंकगणित पीडीएफ के पक्ष में है। ऐसे में अगर फ्रंट से धनै के नामांकन का दांव फेल भी जाता है तो प्रत्याशी उनकी पसंद का ही रहेगा।

सीबीआई की जांच
कांग्रेस से राज्यसभा सीट की मांग को सियासी रणनीतिकार बेहद सटीक चाल मान रहे हैं। सीबीआई जांच किस करवट बैठेगी इसकी चिंता पीडीएफ को भी है। सरकार के सहयोगी होने के कारण जांच एजेंसी का रडार उनकी तरफ भी घूम सकता है। ऐसे में सियासी पाला बदलने से फ्रंट खुद को सुरक्षित कर सकता है।

बोले धनै
यह निर्णय बहुत सोच समझ कर लिया है। सरकार के साथ पिछले चार वर्र्षों से जुड़े हैं, लेकिन हमें मिला क्या? मेरे साथ तो पहले भी अन्याय हुआ है मुझे ढ़ाई वर्ष तक मंत्री नहीं बनाया। पीडीएफ इस निर्णय पर एकमत है। अगर कांग्रेस हमारे निर्णय का सम्मान नहीं करेगी तो हम कोई भी निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं।
-दिनेश धनै (पर्यटन मंत्री), पीडीएफ

पीडीएफ राज्यसभा में अपने एक सहयोगी के नामांकन को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारे कांग्रेस से बेहतर रिश्ते रहे हैं। इस मुद्दे पर फ्रंट की बुधवार को बैठक होगी, जिसमें हम तय करेंगे कि अगर अगली रणनीति क्या रहेगी।
-मंत्री प्रसाद नैथानी (शिक्षा मंत्री), नेता पीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed