फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PCS Pre exam 2022, PCS one post and 807 contenders

पीसीएस प्री परीक्षा 2022: तीन अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए भारी मारामारी, एक पद पर 807 दावेदार

Sat, 02 Apr 2022 11:17 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

तीन अप्रैल को प्रदेश में 26 शहरों के 680 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा होगी। 318 पदों के लिए कुल दो लाख 56 हजार 935 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन
PCS Pre exam 2022, PCS one post and 807 contenders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर भारी मारामारी है। आयोग यह परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित कराने जा रहा है, जिसमें एक पद के सापेक्ष 807 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पीसीएस परीक्षा का आयोजन कुल 318 पदों पर भर्ती के लिए होने जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इतने पदों के लिए दो लाख 56 हजार 935 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन 13 जिलों के 26 शहरों के 680 केंद्रों पर होगा। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। सबसे ज्यादा 71 हजार 687 उम्मीदवार देहरादून में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नौ साल बाद अचानक मुलाकात: चर्चाओं का बाजार गर्म, हरीश रावत ने कहा-'जहां दवा होती है, वहां बीमार को जाना ही पड़ता है'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रुड़की में 26 हजार 836, हल्द्वानी में 27 हजार 526, रुद्रपुर में 10 हजार 380, हरिद्वार में 38 हजार 120 उम्मीदवार हैं। यह परीक्षा अल्मोड़ा, रानीखेत, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, बागेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, नई टिहरी, नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, विकासनगर, ऋषिकेश, लक्सर में भी आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed