फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pccf and Forest officers transfers in uttarakhand 2018

उत्तराखंड: 2 पीसीसीएफ समेत 24 वनाधिकारियों के हुए ट्रांसफर, पढ़ें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Pccf and Forest officers transfers in uttarakhand 2018
तबादले - फोटो : amar ujala

शासन ने बृहस्पतिवार को वन विभाग में तैनात दो प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) समेत 24 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। पीसीसीएफ (मानव संसाधन विकास) मोनिष मल्लिक को वर्तमान पदभार के साथ ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पीसीसीएफ एसके दत्त को बांस एवं रेशा विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ ही वन पंचायत का पीसीसीएफ बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दो पीसीसीएफ, पांच अपर प्रमुख वन संरक्षक (एपीसीसीएफ), चार मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), तीन वन संरक्षक (सीएफ) और 11 डीएफओ स्तर के अधिकारियाें समेत कुछ 24 अधिकारियाें के तबादले किए गए हैं। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक एपीसीसीएफ डॉ. धनंजय मोहन को एपीसीसीएफ वन्यजीव संरक्षण, प्रशासन के नियोजन, वित्तीय प्रबंधन, परियोजनाओं व सामुदायिक वानिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एपीसीसीएफ अनूप मलिक को जायका परियोजना निदेशक के साथ ही वन भूमि हस्तांतरण का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एपीसीसीफ वीके पांगती को वन अनुसंधान एवं प्रबंधन के साथ ही एपीसीसीएफ कार्ययोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एपीसीसीएफ डॉ. सुखदेव सिंह को नई दिल्ली में निवेश आयुक्त के साथ ही एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एपीसीसीएफ समीर को सीईओ कंपेंसेटरी एफारेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी (कैंपा) बनाया गया है। सीसीएफ एसके शर्मा नमामि गंगे परियोजना के निदेशक के साथ ही सीसीएफ आधुनिकीकरण, सीसीएफ मनोज चंद्रन को सीसीएफ मानव संसाधन, प्रतीक्षारत सीसीएफ सुरेंद्र मेहरा को सीसीएफ वन्यजीव संरक्षण, सीसीएफ डॉ. विवेक पांडेय को सीसीएफ कार्ययोजना के साथ ही निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी पाटिल से कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल वन प्रभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है लेकिन वे दक्षिणी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक पद पर बनी रहेंगी। डीएफओ रामनगर वन प्रभाग नेहा वर्मा को कार्ययोजना अधिकारी नैनीताल बनाया गया है।

उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व अमित शर्मा को वन विकास निगम कुमाऊं का क्षेत्रीय प्रबंधक, जबकि डीएफओ बद्रीनाथ एनएन पांडे को हल्द्वानी का डीएफओ, डीएफओ प्रवीण कुमार को डीएफओ अल्मोड़ा बनाया गया है।

इसके अलावा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक कार्यालय से संबद्ध किशन चंद्र को लंबे समय बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का डीएफओ, डीएफओ डी थीरू ज्ञानसंबंदम को मुख्यालय में नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन कार्यालय में भेजा गया है। डीएफओ अल्मोड़ा पंकज कुमार को मुख्यालय में अनुश्रवण, आईटी व आधुनिकीकरण में उप वन संरक्षक बनाया गया है।

उप वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल को हल्द्वानी से जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान का निदेशक, उप वन संरक्षक चंद्रशेखर जोशी जोशीमठ से कार्बेट टाइगर रिजर्व का उप वन संरक्षक, अमित कंवर को केदार वन्यजीव प्रभाग के साथ ही बद्रीनाथ वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि उप वन संरक्षक बीपी सिंह को भूमि संरक्षण वन प्रभाग हल्द्वानी से रामनगर वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed