{"_id":"61ddd0f9fcfbc1263e5d4343","slug":"pcb-sought-data-from-departmental-officers-dehradun-news-drn401404077","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय अधिकारियों से पीसीबी ने मांगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय अधिकारियों से पीसीबी ने मांगा डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नगर निगम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीर्थनगरी में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने पर मंथन किया गया। परिवहन विभाग, कृषि, वन विभाग और नगर निगम से वायु प्रदूषण का डाटा मांगा गया।
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता पीके जोशी ने बताया कि वायु प्रदूषण का न्यूनतम स्तर 100 माइक्रोग्राम पर क्यूरी मीटर होना चाहिए। ऋषिकेश शहर में वायु प्रदूषण का स्तर इससे कहीं अधिक है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग, कृषि, वन विभाग और नगर निगम को वायु प्रदूषण की जानकारी देनी होगी। इन विभागों से रिपोर्ट मिलने बाद टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से इसकी जांच की जाएगी। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। टीम ने शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को जांचने के लिए देहरादून रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और वीरभद्र मार्ग पर गुरुराम राय इंटर कॉलेज में प्रदूषण मापक मशीन लगाने को जगह चिह्नित की है। स्कूल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद वहां पर मशीन स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, एएसओ एमएस चौहान, एसएनए एलम दास, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, सहायक अभियंता लोनिवि राजेंद्र पाल, एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी, रेंजर ऋषिकेश एलएमएस नेगी, वेद प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।