फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pauri vip seat

तो क्या इनके हाथ होगी पौड़ी की लगाम?

Mon, 24 Mar 2014 09:38 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
pauri vip seat

पौड़ी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की नजर अब स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी पर है। सुरेन्द्र सिंह नेगी ने ही विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी को हराया था।

विज्ञापन


जन. गंभीर सिंह को लेकर भी गंभीर
हालांकि भाजपा के फौजी उम्मीदवार जनरल भुवन चंद खंडूरी के सामने कांग्रेस भी फौजी जनरल गंभीर सिंह नेगी को लेकर भी गंभीर है।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'
विज्ञापन


मंत्री हरक सिंह रावत ने सतपाल महाराज के मना करने पर चुनाव लड़ने की इच्छा खुद ही जताई थी लेकिन अब पलट गए हैं। सतपाल महाराज के पार्टी छोड़ने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में सबसे अधिक माथापच्ची चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने भी उनसे उम्मीदवारी को लेकर बात की थी लेकिन अचानक से हुए इस फैसले को लेकर वह तैयार नहीं हैं।

अमृता रावत को बताया बेहतर उम्मीदवार
उन्होंने मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, गंभीर सिंह नेगी और अमृता रावत को पौड़ी से बेहतर उम्मीदवार बताया है। मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का कहना है पौड़ी में हालात ऐसे भी खराब नहीं हैं जैसा माहौल बनाया जा रहा है।


पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

स्थितियां अनुकूल हैं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को तय करना है कौन कहां से लड़ेगा। अगर मुझे टिकट मिलता है तो कोई दिक्कत नहीं है।

उनका कहना है सतपाल महाराज सभी के प्रिय नेता थे उनके आगे किसी ने कभी दावा नहीं किया मैंने भी टिकट नहीं मांगा है। ऐसे में पार्टी फैसला लेती है तो पीछे नहीं हटूंगा।

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

हरिद्वार सीट वैसे तो हरीश रावत के खाते में ही मानी जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी कोशिश है किसी स्थानीय नेता जो विधायक या पूर्व विधायक भी हो सकता है के नाम पर एकराय बन जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर देखेंगे कि क्या फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed