फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri SSP will investigate

Dehradun News: पार्टी में रेड और युवक से मारपीट दोनों मामलों में पौड़ी एसएसपी करेंगे जांच

Tue, 16 Sep 2025 02:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Pauri SSP will investigate
बीजेपी नेता के फ्लैट में पार्टी में रेड और अब चौकी में मारपीट दोनों मामलों में जिले से बाहर जांच की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने समीक्षा कर जांच की संस्तुति की थी। इसके आधार पर डीजीपी दीपम सेठ ने पौड़ी पुलिस कप्तान को पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों सीओ सिटी कुश मिश्रा ने राजपुर क्षेत्र में बीजेपी नेता के फ्लैट में रेड मारी थी। यहां से कुछ बरामद तो नहीं हुआ था लेकिन पार्टी कर रहे 11 लोगों के चालान किए गए थे। इसके बाद इस पार्टी की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें वहां मौजूद लोगों और सीओ सिटी के बीच तमाम तरह की बहस सुनाई दे रही थी। मामला शुरुआत से ही संदिग्ध प्रकृति का लग रहा था। अब सीओ सिटी कुश मिश्रा पर फायरिंग की सूचना देने वाले युवकों से चौकी में मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में रविवार को कांग्रेस पार्षद और सोमवार को बीजेपी विधायक खजानदास ने सीओ पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि दोनों मामलों की एडीजी कानून व्यवस्था ने गहन समीक्षा की है। उन्होंने इन दोनों प्रकरणों की जांच जिले से बाहर कराने की संस्तुति की। इसके आधार पर एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह को नामित किया गया है। उन्हें पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed