{"_id":"68a879189ff9026956001f36","slug":"pauri-news-girl-died-after-falling-into-a-raging-stream-in-rangaon-of-thalisain-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बही मवेशी चुगाने गई युवती, दूसरे दिन बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पैर फिसलने से उफनते गदेरे में बही मवेशी चुगाने गई युवती, दूसरे दिन बरामद हुआ शव
Fri, 22 Aug 2025 07:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:40 PM IST
सार
युवती मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी। इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था। घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड थलीसैंण में भारी बारिश के दौरान एक युवती की उफनते गदेरे की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवती मवेशी चुगाने घर के पास ही जंगल में गई थी। परिजनों व ग्रामीणों के खोजबीन करने के बाद युवती का शव दूसरे दिन शुक्रवार को गदेरे में मिला।
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रतिनिधि व स्थानीय जगदीश प्रसाद ममगाईं ने बताया कि बीते थलीसैंण में बीते गुरुवार शाम भारी बारिश हुई। थाना क्षेत्र के रणगांव निवासी मीना (18) पुत्री दान सिंह अपने मवेशियों को लेकर घर के पास के जंगल में चुगाने के लिए गई थी। इसी बीच बारिश के चलते घिंघराण गदेरा पूरे उफान में चल रहा था। घर लौटने के दौरान युवती का पैर फिल गया और वह उफनते गदेरे में जा गिरी।
विज्ञापन
Rishikesh: युवक के आत्महत्या मामले में प्रदर्शन, पिता ने लगाए आरोप-हिमांशु को भाई जैसा मानता था जितेंद्र
विज्ञापन
करीब 15 से 20 मिनट बाद युवती के पिता दान सिंह ने बेटी की खोजबीन शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आधी रात तक युवति की खोजबीन जारी रखी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजनों ने फिर से खोजबीन शुरू की तो युवति का शव घिंघराण गदेरे से करीब आधा किमी दूर मैतुली गदेरे में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने शव को पीएम के लिए सीएचसी थलीसैंण पहुंचाया।