{"_id":"65f3b6e218ea365cd60b7ff6","slug":"pauri-chamoli-and-pithoragarh-police-captains-changed-dehradun-uttarakhand-news-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आचार संहिता से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले, जानें अब कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आचार संहिता से पहले पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान बदले, जानें अब कहां मिली तैनाती
Fri, 15 Mar 2024 08:22 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:22 AM IST
सार
पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे।
- फोटो : GOPESHWAR
विस्तार
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए। इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...LokSabha Election: टिहरी सीट भाजपा आठ बार जीती जरूर, मगर कांग्रेस की जड़ों की नहीं हिला पाई, ऐसा रहा है इतिहास
विज्ञापन
चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के नए कप्तान सर्वेश पंवार होंगे। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।