फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari Paper Leak Wife hunger for money made Chaturvedi a criminal Uttarakhand news in hindi

Patwari Paper Leak: तो पत्नी की पैसों की भूख ने बनाया चतुर्वेदी को अपराधी, चौंकाने वाली हैं बीबी की ये हरकतें

Sun, 15 Jan 2023 01:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

पेपर लीक कर सौदा करवाने की रणनीति पत्नी के दिमाग की उपज हो सकती है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने रुपयों के लालच में संजीव को उकसाया होगा। वैसे भी संजीव का निजी घर बन रहा है। आयोग के कर्मचारी भी दबी जुबान से यही बोल रहे हैं, संजीव की पत्नी का आयोग कार्यालय में आना-जाना था।
 

विज्ञापन
Patwari Paper Leak Wife hunger for money made Chaturvedi a criminal Uttarakhand news in hindi
आरोपी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवारी भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में फंसे लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की पत्नी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार रितु का आयोग के कार्यालय में आना जाना था। वह बहुत तेज तर्रार है और पेपर लीक के लिए पति को उसने ही उकसाया होगा। माना जा रहा है कि पत्नी की पैंसों की भूख को पूरा करने के लिए उसने यह अपराध किया होगा।

विज्ञापन


आयोग में तैनात कर्मी भले ही खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सेवानिवृत्त अधिकारियों का कहना है कि संजीव की पत्नी रितु तेज तर्रार है। पत्नी का आयोग कार्यालय में आना-जाना था। पेपर लीक मामले में भी पत्नी के मोबाइल से ही पेपर की फोटो खींची गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सेवानिवृत्त एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर संजीव चतुर्वेदी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि संजीव चतुर्वेदी की जब आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती हुआ था तो वह वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। किसी तरह की गलती होने पर अगर अधिकारी उससे सवाल-जवाब करते थे तो नजरें झुकाकर चुप हो जाता था। जवाब देते हुए हकलाने लगता था। प्रमोशन होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और पत्नी का कार्यालय में दखल भी होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक सौदा पत्नी के दिमाग की उपज

एक अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी बताते हैं, संजीव की पत्नी रितु पढ़ी लिखी है। पेपर लीक कर सौदा करवाने की रणनीति पत्नी के दिमाग की उपज हो सकती है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने रुपयों के लालच में संजीव को उकसाया होगा। वैसे भी संजीव का निजी घर बन रहा है। आयोग के कर्मचारी भी दबी जुबान से यही बोल रहे हैं, संजीव की पत्नी का आयोग कार्यालय में आना-जाना था।

ये भी पढ़ें...Patwari lekhpal Paper Leak: गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने खुद भी दी थी परीक्षा, रुड़की में ले रहा था कोचिंग

 

चतुर्वेदी दंपती का है एक बेटा
संजीव चतुर्वेदी का एक बेटा है। बेटा हरिद्वार में ही पढ़ाई करता है। संजीव और रितु चतुर्वेदी के जेल जाने के बाद बेटा रिश्तेदारों के पास रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed