Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari Lekhpal Exam crowd candidates Uttarakhand news in Hindi

Ukpsc: पटवारी परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे कम पड़े परिवहन निगम के इंतजाम, बुलाने पड़े 100 निजी वाहन

Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

हालात देखकर परिवहन विभाग के आला अफसरों को मोर्चा संभालना पड़ा। उधर, परीक्षा छूट जाने के डर से अभ्यर्थी परेशान होने लगे।

विज्ञापन
Patwari Lekhpal Exam crowd candidates Uttarakhand news in Hindi
पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवारी-लेखपाल परीक्षा के लिए सुबह पांच बजे से ही बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। परिवहन निगम की ओर से छात्रों को निशुल्क भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। छात्र अपने प्रवेश पत्र दिखाकर बसों में सफर करने के लिए बस अड्डों पर पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए 52 बसें लगाई गईं लेकिन दोपहर दो बजे तक बसें कम पड़ने लगीं और अभ्यर्थियों की संख्या बस अड्डों पर बढ़ने लगी।

विज्ञापन

 

हालात देखकर परिवहन विभाग के आला अफसरों को मोर्चा संभालना पड़ा। उधर, परीक्षा छूट जाने के डर से अभ्यर्थी परेशान होने लगे। कई छात्रों को निजी साधनों से परीक्षा देने के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ा। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि 52 बसें परिवहन निगम की ओर से छात्रों के लिए लगाई गई थीं। कम पड़ने पर 30 बसें निजी आपरेटर्स से मंगाई गईं। इन बसों को बड़कोट, उत्तरकाशी, टिहरी, कोटद्वार आदि इलाकों में भेजा गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी वाहन कम पड़ने पर 70 टैक्सियों को अधिग्रहीत किया गया और छात्रों को परीक्षा केंद्रों वाले जनपदों तक भेजा गया। आरटीओ ने बताया कि इन वाहनों का खर्च परिवहन निगम उठाएगा। उधर, रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्णय के तहत छात्र-छात्राओं को निशुल्क सफर कराया गया। बसें अभ्यर्थियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। ये बसें परीक्षा कराने के बाद छात्रों को लेकर आएंगी। इस व्यवस्था के तहत हजारों की संख्या में छात्रों ने लाभ उठाया। सही आंकड़ा सोमवार तक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते में बस रुकवाकर स्कूटी से पहुंचाया
परीक्षा केंद्र जाने के लिए नमिता बस स्टैंड पर पहुंच चुकी थीं लेकिन उन्हें बस नहीं मिली। उन्हें एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारी से मिलीं तो उन्होंने बताया कि श्रीनगर के लिए दोपहर दो बजे के बाद कोई बस नहीं थी। इसके बाद नमिता पहुंची थीं। अगली कोई बस न होने की वजह से परिवहन निगम के डिवीजन मैनेजर संजय गुप्ता ने बस ड्राइवर को फोन करके बीच रास्ते में रुकवाई। इंक्वायरी काउंटर पर बैठने वाले जसपाल के साथ नमिता को स्कूटी से बस तक भिजवाया।

केस 1
देहरादून निवासी प्रीति तिवारी ने बताया कि उन्हें परीक्षा के लिए कोटद्वार जाना है। वह देहरादून में रहती हैं। मसूरी बस स्टैंड पर एक घंटे से खड़ी हैं लेकिन बस नहीं मिल रही है। इससे पहले प्रीति आठ जनवरी को हुई परीक्षा दे चुकी हैं।

केस 2
देहरादून निवासी नमिता ने बताया कि उन्हें श्रीनगर जाना है। वह देहरादून में रहती हैं। मसूरी बस अड्डे पर एक घंटे से खड़ी हैं लेकिन बस नहीं मिल पा रही है। बीच रास्ते में श्रीनगर की बस रोककर नमिता को बस तक स्कूटी से भिजवाया गया।

केस 3
देहरादून निवासी कीर्ति ने बताया कि उन्हें श्रीनगर जाना है। बस के लिए उन्हें दो घंटे का इंतजार करना पड़ा है। यह परीक्षा प्रीति किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती थीं। श्रीनगर के लिए उन्हें निजी साधन का सहारा लेना पड़ा।



पर्वतीय बस अड्डे से सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक 52 बसें जा चुकी थीं। अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने पर मैक्स की व्यवस्था की गई। अतिरिक्त बसें भी भेजी गईं। किसी छात्र को इंतजार नहीं करना पड़ा।
-संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed