फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patwari arrested for taking bribe in haldwani

साढ़े चार हजार की रिश्वत ने पटवारी को पहुंचाया जेल, अब पीट रहा माथा

Wed, 12 Jul 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 12 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe in haldwani

4500 रुपए की र‌िश्वत ने एक पटवारी को जेल का मुंह द‌िखा द‌िया। उस एक गलती का पछतावा कर पकड़े जाने के बाद अब वह माथा पीट रहा है। 

विज्ञापन


सतर्कता विभाग ने उसे भीमताल चौकी पर रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि घूस के पैसे में किसी अन्य अधिकारी और कर्मचारी का हिस्सा तो नहीं रहता है।    
विज्ञापन


सतर्कता विभाग के पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित श्रीवास्तव के अनुसार उनके कार्यालय में आए सुभाषनगर के वरिष्ठ नागरिक गोपाल सिंह कुंवर ने बताया था कि भीमताल के थपलिया मेहरा गांव में उनकी 270 वर्गमीटर जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन की तीन भागों में रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें प्रारूप की आवश्यकता थी। इस मामले में उन्होंने 22 जून को पट्टी पूर्वी छकाता भीमताल के पटवारी ललित मोहन गोस्वामी से संपर्क किया।

पटवारी ने 1500 रुपये प्रति प्रारूप के हिसाब से तीनों के लिए 4500 रुपये की मांग की थी। 10 जुलाई को पटवारी से इस सिलसिले में बात की गई तो उसने 12 जुलाई को रुपये लेकर पटवारी चौकी में आने को कहा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने छापा दस्ते का गठन किया और केमिकल लगाए रुपये गोपाल सिंह कुंवर को थमाकर चौकी भेजा। 

जैसे ही पटवारी ललित मोहन गोस्वामी ने साढ़े चार हजार रुपये जेब में रखने चाहे, सतर्कता विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने रुपये कब्जे में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने के लिए करें कॉल 

Patwari arrested for taking bribe in haldwani

हल्द्वानी स्थित कार्यालय में छापा दस्ता पटवारी से पूछताछ कर रहा है। सतर्कता विभाग के निदेशक ने टीम को ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है। पटवारी ललित मोहन गोस्वामी ग्राम छड़ायल नयाबाद अशोक विहार मुखानी हल्द्वानी का रहने वाला है। 

पटवारी ने किया था अपमानित
पटवारी को गिरफ्तार कराने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिक गोपाल सिंह कुंवर रोडवेज विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि पटवारी हर काम में घूस मांगता है। पैसा नहीं देने पर एक दिन में दो-दो बार दौड़ाता था। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक होने की दुहाई देकर ऐसा न करने की अपील की तो उन्हें अपमानित भी किया गया। 

एक गलती ने सलाखों के पीछे भेज दिया
गिरफ्तारी के बाद पटवारी का चेहरा उतर गया है। अब वह अपने कर्मों पर पश्चाताप कर रहा है। पटवारी का कहना है कि वह 18 साल की नौकरी पूरी कर चुका है। सिर्फ एक गलती ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। 

भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने के लिए करें कॉल 
सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806666 जारी किया है। विभाग के अधिकारी वाट्सएप नंबर 9456592300 पर भी सक्रिय हैं। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ने की इस मुहिम में सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed