फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patients' files were not closed in the portal, lives were saved by taking offline permission

Dehradun News: पोर्टल में बंद नहीं हुई मरीजों की फाइल, ऑफलाइन अनुमति लेकर बचाई जान

Sat, 14 Sep 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Patients' files were not closed in the portal, lives were saved by taking offline permission
I
विज्ञापन

IIनिजी अस्पताल में मरीजों ने करवाई थी आयुष्मान योजना में डायलिसिस, जिला अस्पताल पहुंचे तो नहीं खुली फाइल
I
I
I
Iआयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में चल रहे इलाज की फाइल बंद नहीं होने से डायलिसिस के तीन मरीजों की जान पर बन आई। मरीज डायलिसिस करवाने जिला अस्पताल पहुंचे। भर्ती होने के बाद जब आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई तो पता चला कि पोर्टल पर उनकी फाइल निजी अस्पताल में बंद नहीं हुई है। ऐसे में उनकी डायलिसिस संभव नहीं है। लेकिन चिकित्सकों ने मरीजों की जान बचाने के लिए ऑफलाइन मोड पर अनुमति लेकर डायलिसिस की।
I
I
I
Iकोरोनेशनल अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में तीन ऐसे मरीज पहुंचे जिनका आयुष्मान कार्ड से शहर के निजी अस्पताल में डायलिसिस हुआ था। मरीजों की नियमित डायलिसिस होती है। तीनों मरीज डायलिसिस करवाने जिला अस्पताल पहुंच गए। भर्ती करने के बाद आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए पोर्टल चेक किया तो पता चला कि उनकी फाइल निजी अस्पताल में खुली है। पोर्टल की तकनीकी खामी के चलते निजी अस्पताल में हुए इलाज के बाद उनकी फाइल बंद नहीं की गई। ऐसे में मरीजों की डायलिसिस में समस्या खड़ी हो गई। डॉक्टरों ने मरीजों की जान बचाने के लिए ऑफलाइन मोड पर डायलिसिस करने की अनुमति ली। इसके बाद तीनों मरीजों की डायलिसिस की गई।
विज्ञापन

I
I-----------------
I
I
I
Iआयुष्मान योजना से इलाज करवाने वाले मरीज को 24 घंटे तक भर्ती रहना पड़ता है। मरीज की जान बचाने के लिए डायलिसिस जरूरी होती है। निजी अस्पताल में मरीजों की फाइल खुली होने के कारण एसएचए से ई-मेल के माध्यम से डायलिसिस कराने की अनुमति मांगी गई। - डाॅ. वीएस चौहान, पीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article