फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patient went to hide pain

मरीज चले गए, छिपा रहा मर्ज

Thu, 18 Jul 2013 11:42 AM IST
रजा शास्त्री
रजा शास्त्री Updated Thu, 18 Jul 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
patient went to hide pain

जल प्रलय के बाद आपदाग्रस्त क्षेत्रों में किस किस्म के वायरस-बैक्टीरिया हमलावर हुए इस राज पर परदा पड़ गया है। इन क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के लक्षणों के आधार पर दवाएं तो दीं लेकिन पैथोलोजिकल जांचें नहीं कराई।

विज्ञापन


इससे बीमारियों के संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विशेषज्ञों ने प्लेग और दूसरी बीमारियां फैलने की आशंका जाहिर की थी।

पैथोलोजिकल जांच नहीं हुई

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के लिहाज से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अब तक कुल 34 हजार 294 मरीज देखे गए। इनमें कुल एक हजार 243 मरीज भरती हुए। इन मरीजों में अधिकांश घायल रहे।
विज्ञापन


किसी के सिर पर चोट थी और किसी के हाथ-पैर टूटे थे। इनकी एक्सरे और दूसरी जांचें हो गईं। लेकिन जो बीमार थे उनमें किसी की पैथोलोजिकल जांचें नहीं हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग को इनमें एक भी व्यक्ति की बीमारी के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदाग्रस्त क्षेत्रों में शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने प्लेग और दूसरे रोग फैलने का अंदेशा जाहिर किया था। लेकिन जब रोग फैले तो इन्हें पहचानने के लिए कुछ नहीं किया गया। पहाड़ों पर फैली बीमारियों को लेकर केंद्र सरकार के संक्रामक रोग विशेषज्ञों की टीमें लगातार यहां आकर अध्ययन में जुटी हैं। नेशनल कम्युनिकेबिल डिजीज कं ट्रोल प्रोग्राम के विशेषज्ञों की टीम बृहस्पतिवार को फिर यहां आने वाली है।


विशेषज्ञ स्थिति को लेकर गंभीर

कोलकाता के विशेषज्ञों की टीम बुधवार को वापस चली गई। कार्यवाहक महानिदेशक चिकित्सा डा जेएस जोशी ने बताया कि इस वक्त 38 विशेषज्ञों की टीम पहाड़ पर है। सीजीएचएस के 40 विशेषज्ञ लखनऊ और कानपुर से यहां आए हैं। विशेषज्ञों की टीमें बराबर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बनी हुई हैं। उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भले ही यहां स्थिति सामान्य बताए लेकिन बाहर से आ रहे विशेषज्ञ यहां की स्थिति को लेकर बहुत गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed