{"_id":"5db9b7298ebc3e93c8167c32","slug":"patient-slap-on-doctor-cheek-in-ramnagar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर: अस्पताल में युवक ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, इलाज से मना करने का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: अस्पताल में युवक ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, इलाज से मना करने का लगाया आरोप
Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
सार
- मारपीट से भड़के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया
- आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने बहाल की ओपीडी सेवा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामदत्त जोशी संयुक्त अस्पताल में बुधवार को इलाज के लिए आए युवक ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से गुस्साए अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। करीब साढ़े चार घंटे बाद डॉक्टर काम पर लौटे। तब जाकर अस्पताल पहुंचे मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं, युवक ने डॉक्टर पर इलाज से मना करने का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डॉक्टर से मारपीट करता दिख रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे अस्पताल के डॉ. जितेंद्र भट्ट महिला वार्ड में राउंड पर थे। आरोप है कि इसी बीच खताड़ी निवासी फईम अख्तर पुत्र फारूख अख्तर ने डॉक्टर भट्ट को वार्ड में जाने से रोका और देखने की जिद करने लगा। इस पर डॉक्टर ने ओपीडी में दिखाने को कहा और वह महिला वार्ड में चले गए। थोड़ी देर बाद फईम महिला वार्ड में पहुंच गया और मौके पर देखने की जिद करने लगा। इस पर डॉक्टर भट्ट ने कुछ देर में देखने की बात कही तो उसका पारा चढ़ गया और उसने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
महिला वार्ड में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में अन्य डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया और सीएमएस डॉ. टीके पंत को मांग पत्र सौंपकर सुरक्षा मांगी। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की सूचना पर कोतवाल रवि कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर थाने भिजवाया। डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमे में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक डॉक्टर से मारपीट करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ओपीडी सेवा ठप रहने से परेशान रहे मरीज
त्योहार की छुट्टियों के बाद बुधवार को अस्पताल खुला था, इस कारण अस्पताल में मरीजों का दबाव था। ऐसे में कार्य बहिष्कार करने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता नवीन करगेती ने सीएमएस से कार्य बहिष्कार खत्म करवाने को कहा। भाजपा नेता ने डॉक्टरों से वार्ता भी की, लेकिन डॉक्टर आरोपी को जेल भेजने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बहाल हुईं।
मैं महिला वार्ड के राउंड पर था। मैंने युवक से ओपीडी में आकर दिखाने को कहा। महिला वार्ड में इलाज करने से मना करने पर युवक ने मारपीट की। युवक ने गाली-गलौज करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।
- डॉ. जितेंद्र भट्ट, पीड़ित डॉक्टर
मैं पत्नी नाहिदा के साथ अस्पताल में अपने इलाज को आया था। तेज बुखार था और मैं डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच की बात कह रहा था। डॉक्टर ने देखने से मना कर मेरी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की। इस कारण मेरी डॉक्टर से कहासुनी हो गई।
- फईम अख्तर, आरोपी