{"_id":"5d4968268ebc3e6d0a3e03ee","slug":"pathology-lab-facility-for-24-hours-will-have-in-government-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी लैब की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी लैब की सुविधा
Wed, 07 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजी लैब को चौबीस घंटे खुला रखने की तैयारी है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक ने शासन को 100 अतिरिक्त लैब टैक्निशियन के पद स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
दून अस्पताल में फिलहाल 14 लैब टैक्निशियन हैं। ये टैक्निशियन ही अस्पताल और टीचिंग सेक्शन की लैब में कार्यरत रहते हैं। जिसके चलते अस्पताल में अभी सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही पैथोलॉजी लैब में खून के नमूने लिए जाते हैं।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक इनकी जांच होती है और अगले दिन रिपोर्ट मरीज को मिल पाती है। इमरजेंसी की स्थिति में ब्लड ग्रुप के अलावा बाकी पैथोलॉजी जांच मरीज को निजी लैब से करानी पड़ती है।
विज्ञापन
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल जो व्यवस्था होती है, उसी की तर्ज पर इसे यहां पर भी लागू करने की तैयारी है। शासन को इसके लिए 100 लैब टैक्निशियन के पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया है। अतिरिक्त लैब टैक्निशियन मिलते ही 24 पैथोलॉजी को 24 घंटे खुला रखने की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।