फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pathankot blast: Uttarakhand police investigating the network of terrorists udhamsingh nagar

पठानकोट धमाका: आतंकियों का नेटवर्क खंगाल रही उत्तराखंड पुलिस, पंतनगर में पकड़े गए थे चार युवक 

Mon, 24 Jan 2022 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Jan 2022 12:20 PM IST
सार

पठानकोट के आर्मी कैंट पर नवंबर 2021 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने बीती 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Pathankot blast: Uttarakhand police investigating the network of terrorists udhamsingh nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकी को पनाह देने के आरोपी चार युवकों को जेल भेज दिया गया है। अब चारों युवकों से जुड़े अन्य लोगों को तलाशने में एसटीएफ व पुलिस टीम जुट गई है जिनके माध्यम से आतंकियों पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया
पठानकोट के आर्मी कैंट पर नवंबर 2021 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने बीती 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पंजाब पुलिस ने छह हैंड ग्रेनेड, नौ पिस्टल, एक राइफल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के डीजीपी डीके भावरा ने आर्मी कैंट पठानकोट पर हुए हमले का खुलासा करते हुए बताया था कि इसमें इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के छह गुर्गों को पंजाब के नवांशहर से पकड़ा गया है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तान में बैठा फेडरेशन का हेड लखबीर रोडे संचालित कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट बम ब्लास्ट: उत्तराखंड के इस जिले में खालिस्तान मुहिम दे चुका है दस्तक, माओवाद ने भी फैलाए थे पैर

पूछताछ में आतंकी हमले की बात सामने आई

डीजीपी भावरा के अनुसार युवकों से पूछताछ में आतंकी हमले की बात सामने आई है। इस हमले में गैंगेस्टर सुखमीत पाल सिंह भिखारीवाल व सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख के भी शामिल होने का खुलासा हुआ जिसमें ये दोनों गैंगेस्टर फरार थे।

सुखप्रीत उर्फ सुख के ऊधमसिंह नगर में होने की भनक एसटीएफ को लगी। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही सुखमीत फरार हो गया जिसमें अब पुलिस ने सुख को पनाह देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है जो पठानकोट से भी नाता रखते हैं।

फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, लेकिन शीघ्र ही इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। वहीं अन्य नेटवर्क को भी पुलिस खंगालने में लगी हुई है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गोपनीय तरीके से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed