फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paternity leave for ugvnl employee

यूजीवीएनएल कर्मियों को मिलेगा पितृत्व अवकाश

Sat, 27 Sep 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Sep 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Paternity leave for ugvnl employee

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) कर्मियों को भी राज्य कर्मियों की तरह हर साल 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा। मुख्य सचिव और यूजेवीएनएल के अध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में महारानी बाग स्थित निगम मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम तक चली 72वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय हुआ।

विज्ञापन


बोर्ड ने आपदा में क्षतिग्रस्त पिथौरागढ़ जिले के सोबला-प्रथम विद्युत गृह को दोबारा न बनाने का प्रस्ताव भी पास किया।

इस पर आने वाले भारी भरकम खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा निगम की भूमि पर सौर ऊर्जा संयत्र लगाने, पथरी और मोहम्मदपुर विद्युत गृह के टैरिफ वृद्धि के लिए विद्युत नियामक आयोग में वाद दायर करने का भी निर्णय हुआ।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बोर्ड को बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में निगम ने 374.39 करोड़ रुपये की बिजली बेची और लगभग 13.33 रुपये करोड़ का मुनाफा कमाया।

इसके अलावा खटीमा विद्युत गृह में आपदा से हुई हानि का आंकलन, इस तरह की घटनाओं को रोकने और धरासू विद्युत गृह के टेल रेस चैनल को संशोधित कर नई दीवार बनाने के लिए 2693 लाख रुपये के कार्य शुरू कराने का भी बोर्ड ने अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सचिव ऊर्जा डा. उमाकांत पंवार, प्रबंध निदेशक जीपी पटेल, निदेशक जेएल बजाज, संदीप सिंघल, एससी सेन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed