फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patanjali food park will establish in andhra pradesh

आंध्र प्रदेश में भी विकसित होगा पतंजलि फूड पार्क

Wed, 01 Feb 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 01 Feb 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
patanjali food park will establish in andhra pradesh
balkrishan

आंध्र प्रदेश सरकार और पतंजलि आयुर्वेद के संयुक्त प्रयास से आंध्र प्रदेश में पतंजलि फूड पार्क एवं पतंजलि की फूड प्रोसेसिंग यूनिटें विकसित की जाएंगी। विशाखापट्टनम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की मुलाकात में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


विशाखापट्टनम से लौटने के बाद पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि  मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति मे हुए पार्टनरशिप समिट एंड सनराइज कार्यक्रम में  पतंजलि आयुर्वेद एवं आंध्र प्रदेश सरकार के बीच एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर चीफ सेक्रेटरी एसपी टिक्कर, सेक्रेटरी फूड प्रोसेसिंग विभाग के सचिव गिरिजा शंकर, फूड प्रोसेसिंग विभाग के सीईओ वाईएस प्रसाद  समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। आचार्य ने पतंजलि योगपीठ में हुई गोष्ठी में बताया कि इससे वहां के लोगों को भारी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांत की तर्ज पर आंध्र प्रदेश के टूरिज्म विकास एवं नवाचार को भी बढ़ावा देने के लिए वहां पतंजलि हर संभव योगदान देगा। आचार्य ने बताया कि तिरुपति बाला जी मंदिर की गोशाला के संरक्षण, संवर्द्धन, प्रजनन एवं गो नस्ल सुधर के लिए भी सहयोग दिया जाएगा। इस बारे में वहां गोशाला प्रमुख एवं डायरेक्टर टीआरडी डा. रेड्डी के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed