बाबा रामदेव की पतंजलि रोज नई बुलंदियों को तरफ बढ़ती जा रही है। अब यह देश की तीसरी सबसे बड़ी विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है। एड एक्स मीडिया के ताजा रिसर्च में पतंजलि देश की तीसरा सबसे बड़ा विज्ञापन ब्रांड बन गया है। पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ही इसके प्रमुख ब्रांड एंबेसडर हैं।
2 of 9
बाबा रामदेव (दाएं) और बालकृष्ण
योग से शुरू हुआ बाबा रामदेव का सफर अब बिजनेस की ऊंचाइयां छू रहा है। पतंजलि देश में तेजी से उभरता ब्रांड बना है। आज पतंजलि का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है तो इसके पीछे विज्ञापन एक बड़ी वजह है। टीवी के दर्शकों पर नजर रखने वाली टेलीविजन आडिएंस मेजरमेंट (TAM) की ब्रांच एडएक्स मीडिया की ताजा रिसर्च के मुताबिक पतंजलि देश की तीसरी सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है।
पतंजलि ने दिग्गज कंपनी कैडबरी को पछाड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई है। पतंजलि 4524 घंटे के विज्ञापन के साथ अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पतंजलि ब्रांड से आगे अब हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और रेकिट बेकिंजर ही रह गए हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड 29,998 घंटों के साथ अभी भी पहले नंबर पर है।
100 सबसे अमीर भारतीयों में हैं कंपनी के सीईओ बालकृष्ण
4 of 9
acharya balkrishna
- फोटो : forbes
एक तरफ यूनीलीवर जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी सकल आय का 25 से 30 प्रतिशत विज्ञापनों पर खर्च कर रही हैं। वहीं रामदेव के सहयोगी और कंपनी सीईओ आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पतंजलि योगपीठ मात्र दो प्रतिशत खर्च कर विज्ञापनों के कार्य को आगे बढ़ा रही है। ऐसा इसलिए है कि चूंकि देश में बाबा के कारण स्वदेशी की साख बढ़ी है।
पिछले दिनों पतंजलि ब्रांड देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा में रहा। कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख पत्रिका हरून ने सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में बालकृष्ण को 25वें स्थान पर रखा था। पत्रिका के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 25,600 करोड़ बताई गई थी। इसके बाद फोर्ब्स इंडिया ने सीईओ बालकृष्ण का नाम देश के 100 अमीरों की सूची में 48वां स्थान दिया था। बालकृष्ण पतंजलि के को-फाउंडर के साथ कंपनी के सीईओ भी हैं।