फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पतंजलि की ऊंची छलांग, बना देश का तीसरा सबसे बड़ा विज्ञापन देने वाला ब्रांड

Fri, 28 Oct 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Oct 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
patanjali became third biggest advertiser in india.
पतंजलि उत्पाद लांच करते बाबा रामदेव और बालकृष्ण (बाएं) - फोटो : file photo

बाबा रामदेव की पतंजलि रोज नई बुलंदियों को तरफ बढ़ती जा रही है। अब यह देश की तीसरी सबसे बड़ी विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है। एड एक्स मीडिया के ताजा रिसर्च में पतंजलि देश की तीसरा सबसे बड़ा विज्ञापन ब्रांड बन गया है। पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ही इसके प्रमुख ब्रांड एंबेसडर हैं।

patanjali became third biggest advertiser in india.
बाबा रामदेव (दाएं) और बालकृष्ण

योग से शुरू हुआ बाबा रामदेव का सफर अब बिजनेस की ऊंचाइयां छू रहा है। पतंजलि देश में तेजी से उभरता ब्रांड बना है। आज पतंजलि का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है तो इसके पीछे विज्ञापन एक बड़ी वजह है। टीवी के दर्शकों पर नजर रखने वाली टेलीविजन आडिएंस मेजरमेंट (TAM) की ब्रांच एडएक्स मीडिया की ताजा रिसर्च के मुताबिक पतंजलि देश की तीसरी सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है।

patanjali became third biggest advertiser in india.
आचार्य बालकृष्ण

पतंजलि ने दिग्गज कंपनी कैडबरी को पछाड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई है। पतंजलि 4524 घंटे के विज्ञापन के साथ अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पतंजलि ब्रांड से आगे अब हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और रेकिट बेकिंजर ही रह गए हैं। ह‌िंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड 29,998 घंटों के साथ अभी भी पहले नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 सबसे अमीर भारतीयों में हैं कंपनी के सीईओ बालकृष्ण

patanjali became third biggest advertiser in india.
acharya balkrishna - फोटो : forbes

एक तरफ यूनीलीवर जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी सकल आय का 25 से 30 प्रतिशत विज्ञापनों पर खर्च कर रही हैं। वहीं रामदेव के सहयोगी और कंपनी सीईओ आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि पतंजलि योगपीठ मात्र दो प्रतिशत खर्च कर विज्ञापनों के कार्य को आगे बढ़ा रही है। ऐसा इसलिए है कि चूंकि देश में बाबा के कारण स्वदेशी की साख बढ़ी है।

विज्ञापन
patanjali became third biggest advertiser in india.
balkrishna

पिछले दिनों पतंजलि ब्रांड देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चा में रहा। कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख पत्रिका हरून ने सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में बालकृष्ण को 25वें स्थान पर रखा था। पत्रिका के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 25,600 करोड़ बताई गई थी। इसके बाद फोर्ब्स इंडिया ने सीईओ बालकृष्ण का नाम देश के 100 अमीरों की सूची में 48वां स्थान दिया था। बालकृष्ण पतंजलि के को-फाउंडर के साथ कंपनी के सीईओ भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed