फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali and Gurukul Kangri will buy STP sludge and compost Jal Shakti Minister Uttarakhand news in hindi

देहरादून: एसटीपी के स्लज और कंपोस्ट को खरीदेंगे पतंजलि -गुरुकुल कांगड़ी, 31 को हरिद्वार आएंगे जल शक्ति मंत्री

Fri, 28 Oct 2022 03:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 03:13 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 31 अक्तूबर को हरिद्वार दौरे के चलते तैयारियां तेज हो गई हैं।गुरुकुल कांगड़ी विवि में नमामि गंगे योजनाओं के एमओयू साइन होंगे। फिर पतंजलि में इसी परियोजना के तहत स्लज आदि के उपयोग के लिए एमओयू साइन होंगे

विज्ञापन
Patanjali and Gurukul Kangri will buy STP sludge and compost Jal Shakti Minister Uttarakhand news in hindi
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : facebook/mpjodhpur

विस्तार

हरिद्वार और ऋषिकेश के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाली स्लज और कंपोस्ट को पतंजलि और गुरुकुल कांगड़ी खरीदेंगे। इसके अलावा पतंजलि की ओर से नमामि गंगे के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग योजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं के एमओयू साइन करने के लिए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 31 अक्तूबर को हरिद्वार आएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने हरिद्वार में मंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियों का जायजा लिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि 31 को चंडीघाट से सीसीआर टॉवर तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा, जिसे जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विवि में नमामि गंगे योजनाओं के एमओयू साइन होंगे। फिर पतंजलि में इसी परियोजना के तहत स्लज आदि के उपयोग के लिए एमओयू साइन होंगे। गंगा के किनारे पतंजलि की ओर से गंगा अर्थ मॉडल के तौर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग की भी शुरुआत होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी पर रोमांचक कहानी का हुआ अंत, इस तरह सबको छकाया

आपको बता दें कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पानी के ट्रीटमेंट के बाद जो कचरा निकलता है, वह स्लज होता है। कई छोटे एसटीपी से निकलने वाले स्लज को कृषि विभाग की जांच के बाद किसानों को बतौर खाद उपयोग को दे दिया जाता है। हरिद्वार और ऋषिकेेश में बड़ी मात्रा में स्लज निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed