फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी पर रोमांचक कहानी का हुआ अंत, इस तरह सबको छकाया

Fri, 28 Oct 2022 01:43 PM IST
रेनू सकलानी अनिल चमोली, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चमोली, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Female Leopard made rescue team run lot Huge crowd gathered to see Dehradun uttarakhand news in hindi
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

मादा गुलदार ने रेस्क्यू कर रही टीम को खूब छकाया। वन विभाग के विशेषज्ञ गुलदार को कभी चरी और तोर के खेतों में खोजते तो कभी आसपास के मकानों के लॉन में दबिश डालते। लेकिन चालाक गुलदार रेस्क्यू टीम को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हैरान परेशान करती रही।

चूहे बिल्ली के इस खेल में आसपास के इलाकों के लोगों ने इस तमाशे का खूब मजा लिया। कल तक यही लोग गुलदार के नाम से थर-थर कांप रहे थे। रेस्क्यू टीम सुबह ही अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई थी। उनकी खुली शिकारी जीप में गुलदार को पकड़ने का सारा साजो सामान था। इसमें मजबूत जाल से लेकर लोहे की मोटी सलाखों वाला पिंजरा भी शामिल था।

गुलदार ने वन विभाग के कर्मचारियों को खूब दौड़ाया। घरों की छतों पर खड़े लोग भाग गया, भाग गया चिल्लाते तो रेस्क्यू टीम के लोग उसे खोजने के लिए चरी और तोर के खेतों की तरफ भागते। तभी उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ती गुलदार दिखाई देती। वह जाल लेकर उसके पीछे भागते। गुलदार झाड़ियों में छुप जाती। एक बार तो रेस्क्यू टीम ने गुलदार को चारों तरफ से घेर लिया था। लेकिन डेढ़ साल की गुलदार सबको चकमा देकर फिर फरार हो गई।  

Female Leopard made rescue team run lot Huge crowd gathered to see Dehradun uttarakhand news in hindi
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

यह सिलसिला कई घंटे तक चला। इस दौरान कई उत्साही युवा अपने इस दिलचस्प और रोमांचक नजारे को न केवल अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे, बल्कि लाइव टेलीकॉस्ट भी कर रहे थे। इसी बीच शोर उठा कि गुलदार एक घर में घुस गई है। रेस्क्यू टीम ने उस घर में डेरा डाल दिया।

Female Leopard made rescue team run lot Huge crowd gathered to see Dehradun uttarakhand news in hindi
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

गुलदार उस घर के बाहरी हिस्से में स्टोर में घुस गई। रेस्क्यू टीम स्टोर रूम के अंदर दाखिल हुई। इसी बीच ट्रैंकुलाइजर गन से गुलदार को बेहोश कर दिया गया। स्टोर रूम में अनाज की दो-तीन टंकियां रखी हुई थी। नीम बेहोशी में गुलदार इन्हीं टंकियों के पीछे छुप गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Female Leopard made rescue team run lot Huge crowd gathered to see Dehradun uttarakhand news in hindi
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

रेस्क्यू टीम के चार जवानों ने एक बड़ा जाल फेंककर गुलदार को काबू में किया। जाल में कसके बांधने के बाद गुलदार को जब बाहर लाया गया तो उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ और शोर शराबे के बीच गुलदार को हरे रंग के लोहे के पिंजरे में कैद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: सीसीटीवी बंद कर नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवकों को लेकर भाग गया कर्मचारी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

विज्ञापन
Female Leopard made rescue team run lot Huge crowd gathered to see Dehradun uttarakhand news in hindi
देहरादून में पकड़ी गई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

रेस्क्यू टीम ने पिंजरे को अपनी खुली जीप में रखा और भीड़ को हाथ हिलाकर अपनी कामयाबी का संदेश देते हुए रायपुर रेंज कार्यालय की तरफ बढ़ चले। इस तरह पिछले एक महीने से आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी रोमांचक कहानी का पटाक्षेप हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed