फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passport office will stablish in nainital and haldwani too

नैनीताल और हल्द्वानी में भी पासपोर्ट केंद्र, नहीं लगानी होगी देहरादून की दौड़

Sun, 09 Apr 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो,हल्द्वानी Updated Sun, 09 Apr 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Passport office will stablish in nainital and haldwani too
Demo Pic

उत्तराखंड में कुमाऊं के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हल्द्वानी और नैनीताल में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए विदेश मंत्रालय ने स्वीकृत दे दी है। जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र अस्तित्व में आ जाएंगे।

विज्ञापन


पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को काफी दौड़भाग करनी पड़ती है। पासपोर्ट कार्यालय देहरादून में है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया आसान करने के साथ ही लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश के चुनिंदा पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट फार्म जमा करवाने की सुविधा भी दी है।  पासपोर्ट आवेदन करने के बाद एलआईयू जांच होती है। इसके बाद डिजिटल साइन और फिगर प्रिंट समेत बाकी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय देहरादून जाना पड़ता है। देहरादून की दौड़ खर्चीली है। साथ ही समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की थी। सांसद की पहल साकार हुई। हल्द्वानी और नैनीताल में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलवाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री ने सांसद कोश्यारी को पत्र जारी कर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की जानकारी दी है। विदेश मंत्री ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र डाक विभाग के साथ मिलकर खोला जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा कि इसका नाम पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा। सुषमा स्वराज ने सेवा केंद्र का उद्घाटन भी सांसद कोश्यारी के हाथों करने का आग्रह किया है। 


सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया विदेश मंत्री का पत्र 
सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने हल्द्वानी और नैनीताल में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के आदेश के पत्र की प्रति सोशल मीडिया पर शेयर की। पत्र को शाम छह बजे तक 265 लोगों ने शेयर किया और पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की बधाई दी। 670 लोगों ने पोस्ट लाइक की। कमेंट्स में लोगों ने सांसद को बधाई देने के साथ कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में सेवा केंद्र खुलवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed