फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passport mela in dehradun.

यहां से तत्काल पासपोर्ट पाएं, दो हजार बचाएं

Thu, 09 Oct 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Oct 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
passport mela in dehradun.

जनरल कैटेगरी की फीस देकर तत्काल पासपोर्ट चाहते हैं तो पासपोर्ट मेला आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन


नहीं करना होगा बीस दिन का इंतजार

यहां ऑनलाइन आवेदन के बाद बायोमैट्रिक टेस्ट के लिए बीस दिन का इंतजार नहीं करना होगा। मेले से एक दिन पहले ही टेस्ट का अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। मेला 11 अक्तूबर को दून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में लगेगा।

प्रदेश के सभी जिलों के लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पासपोर्ट मेले के लिए अप्वाइंटमेंट नौ अक्तूबर को शाम चार बजे से ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा। इस बार मेले के लिए 435 अप्वाइंटमेंट का कोटा तय है।
विज्ञापन


नवीनीकरण और फ्रेश दोनों पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। बायोमैट्रिक टेस्ट, अंगुलियों के निशान और फोटो खिंचवाने के लिए आवेदक को तय समय पर पीएसके आना होगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन और पासपोर्ट प्रिंट होने में लगने वाले समय का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
- आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो जरूर लाएं
- पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, ऑनलाइन होल्ड और वाक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे

ठीक चार बजे करें आवेदन

पासपोर्ट सेवा केंद्र की ओर से सितंबर में भी दो मेले आयोजित किए गए थे। इनमें क्रमश: 300 और 450 अप्वाइंटमेंट का कोटा तय था। सिर्फ आधे घंटे में ही दोनों बार आवेदन का कोटा पूरा हो गया था। ऐसे में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो गुरुवार शाम ठीक चार बजे फार्म भरना शुरू कर दें।

तत्काल आवेदन की फीस: 3500 रुपए
जनरल कैटेगरी की फीस: 1500 रुपए

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लाग इन करें। वेबसाइट पर मिलने वाले ऑप्शन के अनुसार जरूरी जानकारियां भरें। डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन फीस जमा करें।

फीस और आवेदन की रसीद का प्रिंटआउट ले लें। ये प्रिंट और शैक्षिक, जन्म व अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ बायोमैट्रिक टेस्ट के लिए निर्धारित समय पर हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचे।


यहां से लें जानकारी

पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया के बाबत किसी तरह की पूछताछ के लिए कार्य दिवस और कार्यालय समय पर एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष: 0135-2652165, 2652160 पर संपर्क करें। सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय से भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed