फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passing out parade in itbp.

आईटीबीपी को मिले 38 सैन्य अधिकारी

Wed, 07 Jan 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jan 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
passing out parade in itbp.

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 38 राजपत्रित नव सैन्य अधिकारी मिले हैं। इसमें चार महिला अधिकारी शामिल हैं। आईटीबीपी अकादमी में शानदार पासिंग आउट परेड के साथ इन सैन्य अधिकारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा की शपथ ली। बतौर सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) मेडिकल ऑफिसर और इंजीनियर यह बल की मुख्य धारा का हिस्सा बने।

विज्ञापन


मसूरी स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के परेड मैदान मंगलवार सुबह भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक और पद्मश्री हरभजन सिंह ने कहा कि नव सैन्य अधिकारियों को 16 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ इन्हें सिखाया गया। वह हमेशा काम आएगा। पासिंग आउट परेड के बाद पिपिंग सेरेमनी में नव सैन्य अधिकारियों के अभिभावकों ने उनके कंधों पर बैच लगाए।
विज्ञापन


किस राज्य से कितने कैडेट
बिहार- 6, उत्तर प्रदेश-7, राजस्थान-5, सिक्किम-3, हरियाणा-2, दिल्ली-2, मध्य प्रदेश-2, हिमाचल प्रदेश-2, पांडिचेरी-1, असम-1, उत्तराखंड-1, तमिलनाडु-1, पश्चिम बंगाल-1, पंजाब-2, केरल-1, झारखंड-1 शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मुकेश ठाकुर ओवर आल बेस्ट

passing out parade in itbp.

प्रशिक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ओवर आल बेस्ट का खिताब हिमाचल प्रदेश के मुकेश ठाकुर के नाम रहा। सिक्किम की कमला परियार बेस्ट इन इनडोर रहीं। जबकि बेस्ट इन आउटडोर के खिताब से केरल के विपिन क्रिस्टोफर को नवाजा गया।

सिक्किम की दो बहनें बनीं सैन्य अफसर
सिक्किम की दो बहनें एक साथ प्रशिक्षण की आईटीबीपी का हिस्सा बनीं। दोनों बहनों कमला और विनीता परियार ने एक-दूसरे को बैज लगाए। वहां मौजूद उनके पिता जंग बहादुर परियार भावुक हो उठे। उनका कहना था कि मेरा सपना था कि बेटियां देश की सेवा करें। दोनों ही बेटियों ने एक साथ आईटीबीपी में प्रशिक्षण लिया। दोनों मेडिकल ऑफिसर बनी हैं।

कमला परियार ने बेस्ट इन इनडोर का खिताब भी जीता है। डॉ. विनीता परियार ने कहा कि उन्होंने ने एक-दूसरे से प्रेरणा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed