फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passing out parade in ima at dehradun

भारतीय सेना को मिलेंगे 617 अफसर

Fri, 13 Dec 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Dec 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
passing out parade in ima at dehradun

राजधानी देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से शनिवार को 688 कैडेट्स पासआउट होंगे। पासआउट होने वाले कैडेट्स में 617 भारतीय सेना में शामिल होंगे जबकि 71 विदेशी कैडेट हैं। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण मुख्यातिथि रक्षा मंत्री एके एंटनी करेंगे।

विज्ञापन


आखिरी पग पार करने से पहले सलामी
आईएमए में पीओपी के बाद नियमित कोर्स, टेक्निकल ग्रेजूएट कोर्स, टेक्नीकल एंट्री स्कीम कोर्स के 617 भारतीय कैडेट को अफसर का रैंक मिलेगा। इस बार समारोह के निरीक्षण अधिकारी रक्षामंत्री एके एंटनी हैं, जिन्हें आखिरी पग पार करने से पहले कैडेट्स सलामी देंगे।
विज्ञापन


अक्षत जोशी को स्वार्ड आफ आनर

एंटनी कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैडेट अक्षत जोशी को स्वार्ड आफ आनर प्रदान करेंगे। पीओपी में 51 अफगानिस्तान के कैडेट्स के अलावा 20 कैडेट्स, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान, नेपाल, भूटान, मारिशियस के भी हैं। पासिंग आउट परेड के लिए कैडेट्स के अभिभावक भी अकादमी में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा

अफगानिस्तान के डेढ़ सौ कैडेट्स आईएमए में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमे से सोमवार को 51 पासआउट होकर देश वापस लौटेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच 2011 में हुए सामरिक सहयोग समझौता (एसपीए) के तहत कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीओपी समारोह के लिए 20 सदस्यीय दल आईएमए पहुंच गया है जो कैडेट्स की प्रशिक्षण व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed