फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passengers can take train tickets through debit card and credit card in haridwar railway station

दिल्ली की तर्ज पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन में भी शुरू हुई ये व्यवस्था, होगा फायदा

Tue, 22 Aug 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 22 Aug 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
passengers can take train tickets through debit card and credit card in haridwar railway station
haridwar railway station

दिल्ली की तर्ज पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भी अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड से यात्रियों को टिकट मिल सकेंगे। हरिद्वार स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही छोटे स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


हरिद्वार मुरादाबाद मंडल के ए-वन श्रेणी का स्टेशन है, लेकिन देश के बड़े स्टेशनों की अपेक्षा यहां सुविधाओं का अभाव दिखाई देता है। नोटबंदी के बाद से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर यात्रियों ने कई तरह की ऑनलाइन शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


जिस पर टिकट के बाद खुले पैसे वापस न करने की सबसे अधिक शिकायतें मिली थी। इस पर यात्री और कर्मचारियों की कहासुनी भी हो रही थी। ऑनलाइन शिकायतों पर रेलवे ने संज्ञान लेते हुए अब हरिद्वार के टिकट काउंटरों पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे काउंटर पर होने वाले झगड़े पर लगाम लग सके। इसके अलावा कई छोटे स्टेशनों ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला, डोईवाला में भी कार्ड से भुगतान कर टिकट बनाने की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इस व्यवस्था करने से अधिक रुपये लेने पर भी रोक लगेगी।


मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि कार्ड से भुगतान के आदेश दे दिए गए हैं। कई जगह कार्ड से भुगतान कर टिकट बन रहे हैं। छोटे स्टेशनों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed