फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passenger reservation system in railway.

काम की बात, इस दिन बुक नहीं करा पाएंगे ट्रेन

Fri, 05 Feb 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
passenger reservation system in railway.

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को कुछ समय बंद करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


7 फरवरी देर रात 11.45 बजे से सुबह 4 बजे तक पीआरएस बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। रविवार देर रात से सुबह करीब 4 घंटे 15 तक सुविधा बंद रहेगी। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी।

साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किया जा सकेगा। लिहाजा अगर आप रविवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक पर बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

passenger reservation system in railway.

ई-टिकट कराने वाले यात्रियों को जल्द ही बोर्डिंग स्टेशन में संशोधन की ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। इस बाबत तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस व्यवस्था का फायदा ऐसे यात्रियों को मिलेगा, जो कई बार यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन से ट्रेन में नहीं पहुंच पाते हैं। हालांकि यह सुविधा टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन चुनने के लिए ही होगी। इस सुविधा को 15 फरवरी से पूरे देश में लागू किए जाने की तैयारी है।

अभी ऐसी है व्यवस्था
अब तक कोई यात्री अगर कंफर्म रिजर्वेशन टिकट पर देहरादून से दिल्ली तक का टिकट कराता है और किन्हीं वजहों से वह देहरादून के बजाये रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य स्टेशन से ट्रेन में सवार होना चाहता है तो रिजर्वेशन काउंटर पर अपना आईडी प्रूफ और टिकट दिखाकर बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन करा सकता है। बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन नहीं कराया जाता है तो ट्रेन में मौजूद टीटीई खाली सीट को किसी अन्य आरएसी या वेटिंग टिकट वाले यात्री को अलॉट कर देता है। मगर ऑनलाइन टिकट में बोर्डिंग स्टेशन में संशोधन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अपनी बर्थ से हाथ धोना पड़ता है।

ऐसे कर सकेंगे बदलाव
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि  रेल मंत्रालय को शिकायतें मिलनी शुरू हुईं तो सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को इसका समाधान खोजने का काम सौंपा गया। आखिरकार क्रिस ने एक ऐसा तंत्र बनाया है, जिससे ई-टिकटों में बोर्डिंग स्टेशन की सूचना संशोधित की जा सकेगी। हालांकि यह सुविधा टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन चुनने के लिए ही होगी। इसके लिए वेबसाइट पर चेंज बोर्डिंग प्वाइंट पर क्लिक करके बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जाना होगा। यहां ई-टिकट में दिए गए ब्यौरे को दर्ज करके संशोधन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed