{"_id":"6246c6fd48a9454a8c528698","slug":"party-will-increase-its-strength-by-making-one-million-new-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की तैयारी: दस लाख नए सदस्य बनाकर अपनी ताकत बढ़ाएगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की तैयारी: दस लाख नए सदस्य बनाकर अपनी ताकत बढ़ाएगी पार्टी
Fri, 01 Apr 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:04 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिली हार पर बैठक में मंथन हुआ। बैठक में भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। साथ ही सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में हार से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अब अपना संगठनात्मक ताकत बढ़ाएगी। इसके लिए सांगठनिक ढांचे में बदलाव किए जाएंगे। पार्टी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाया है। कांग्रेस भवन में पार्टी के सहायक राज्य निर्वाचन अधिकारी मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने सभी प्रभारियों को अभियान के उद्देश्य, रणनीति और लक्ष्य से अवगत कराया।
विज्ञापन
बैठक में विधानसभावार और जिलेवार प्रभारियों ने भाग लिया। सदस्यता अभियान को सरल बनाते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रभारियों ने सदस्यता अभियान के तहत आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों से एपीआरओ को अवगत कराया। बैठक में पार्टी को चुनाव में मिली हार पर भी मंथन हुआ। बैठक में भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। सदस्यता अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरीश रावत की धमकी: सिफारिश रद्द नहीं की तो उपवास पर बैठूंगा, बोले-तीन साल से खाली पदों को समाप्त किया जाना महापाप
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश में 16 सितंबर 2021 को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। क्रियाशील सदस्यों में से ही ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद जिलाध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। हर संगठनात्मक ब्लॉक से एक पीसीसी सदस्य का चुनाव किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र रांगड, याकूब सिद्दीकी, नवीन जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, कविंद्र इस्टवाल, परिणीता बडोनी, सुलेमान अली, रघुवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह दानू, कमलेश रमन, डॉ. इकबाल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।