फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Party leaders should exercise restraint in making controversial statements

Dehradun News: विवादित बयान देने में संयम बरतें पार्टी नेता

Tue, 09 Dec 2025 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Party leaders should exercise restraint in making controversial statements
-उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने बैठक में दी हिदायत
विज्ञापन

-एसआईआर के लिए गठित की जाएगी राज्यस्तरीय कमेटी
-सभी नेताओं की राय से जल्द घोषित की जाएगी प्रदेश कार्यकारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा ने पार्टी के प्रदेश नेताओं को विवादित बयान देने में संशय बरतने की हिदायत दी है। ऐसे बयानों से पार्टी के प्रति जनता में एक गलत संदेश जाता है। पार्टी नेता सार्वजनिक रूप से ऐसे बयानों से बचें, जिससे पार्टी को नुकसान हो सकता है।
मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई प्रदेश नेताओं की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति, प्रदेश कार्यकारिणी के गठन व 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। हाल ही में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के वकीलों के धरना प्रदर्शन के दौरान सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश प्रभारी ने पार्टी नेताओं को बयानों में संशय बरतने की निर्देश दिए। हालांकि हरक सिंह अपनी टिप्पणी पर माफी मांग चुके हैं। लेकिन विपक्ष इसे तूल दे रहा है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रभारी ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारियों की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अवगत कराया कि विधानसभा स्तर पर पार्टी नेताओं को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी व अन्य समितियों का प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की राय से जल्द गठन किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए राज्यस्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। जो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एसआईआर की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, विधायक काजी निजामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed