फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   party in restricted zone of mussoorie

पुलिस की 'मिली-भगत' से जंगल में हो रहा मंगल

Sat, 26 Oct 2013 10:50 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 26 Oct 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
party in restricted zone of mussoorie

नियमों को ताक पर रखकर पर्यटकों को लुभाने के लिए मसूरी में पुलिस के साए में जंगल में मंगल किया गया। शुक्रवार की शाम शहर से करीब दस किमी दूर स्थित ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट पार्क एस्टेट डीजे के शोर से गूंज उठा।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित
विज्ञापन


शहर से करीब दस किमी दूर स्थित ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट पार्क एस्टेट डीजे के शोर से गूंज उठा। जंगल में मंगल मनाने के लिए यहां पर टेंट लगाए गए थे। एक तरफ यहां सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात थी तो दूसरी ओर शराब की भी पूरी व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे बजाना प्रतिबंधित
आयोजन स्थल मसूरी वन्य जीव विहार बिनोग हिल में पड़ता है। पर्यटकों को आकर्षित करने के नाम यह आयोजन ऐसी जगह पर किया गया है जहां किसी भी प्रकार का डीजे बजाना प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठता है कि यहां पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति कैसे दे दी गई?

पढ़ें, IMA फर्जीवाड़ा: जांच में जुटी सीबीआई, बड़े घोटाले का शक

जानकार बताते हैं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन्य जीव रहते हैं। डीजे के शोर से वन्य जीवों को परेशानी हुई होगी। राइडर्स ऐले म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेलेस्ट फेस्टिवल-2013 में देर रात तक भारी आवाज वाले डीजे बजते रहे।

प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में
ओपन बार में लोगों ने जाम छलकाए। पर्यटकों को आकर्षित करने के नाम पर हो रहे इस आयोजन से स्थानीय लोगों को दूर रखा गया है। मसूरी वन्य जीव विहार बिनोग क्षेत्र में डीजे बजाने की अनुमति देने के संबंध में प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है।

देहरादून निवासी राइडर्स ऐले म्यूजिकल ग्रुप के संचालक शिराज अली ने बताया कि प्रदेश में आई आपदा के बाद से मसूरी में पर्यटक नहीं आ रहे हैं। इस कार्यक्रम से यह संदेश देना चाहते हैं कि मसूरी पर्यटन के लिए सुरक्षित है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के 18 डीजे आमंत्रित किए गए हैं।


अनुमति पत्र नहीं
भोजन और रात में ठहरने के लिए जंगल में टेंट लगे हैं। बताया कि प्रशासन की सशर्त अनुमति के बाद आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सजाया गया ओपन बार चर्चा का विषय रहा। आयोजक इसके लिए आबकारी विभाग से स्वीकृति लेने की बात कहते रहे लेकिन मांगने पर अनुमति पत्र नहीं दिखा सके।

मसूरी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राम कुमार गोयल का कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया लेकिन इसकी खबर नगर के होटल कारोबारियों को नहीं दी गई।

दस बजे के बाद की अनुमति नहीं
सीओ जया बलूनी का कहना है कि कार्यक्रम के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजने दिए जाएंगे। इससे पहले सीमित आवाज पर गीत संगीत बजाया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed