{"_id":"b7d99fd87819062b6ba3497163dbc9b0","slug":"parivartan-party-against-nanisar-land-allotment-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानीसार जमीन मामले में उत्तराखंड बंद कराएगी परिवर्तन पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानीसार जमीन मामले में उत्तराखंड बंद कराएगी परिवर्तन पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Feb 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार में जिंदल समूह को भूमि देने के विरोध में आंदोलन चलाने वाले उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने जेल से रिहा होने के बाद दोबारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जनविरोधी और माफियाओं की कठपुतली होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने 29 फरवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। पार्टी सोमवार को पूरे प्रदेश में सरकार के फैसले के खिलाफ धरना देगी।
विज्ञापन
हरीश रावत को बताया जनविरोधी
हरिद्वार बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपपा नेता पीसी तिवारी ने कहा कि नानीसार भूमि प्रकरण पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है। वह सिर्फ धनाढ्यों और माफियाओं के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जिंदल समूह ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर नानीसार में मानवाधिकारों का हनन किया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड में जंगलराज स्थापित करने पर तुले हैं। अब पार्टी वामपंथी संगठनों, आम आदमी पार्टी, किसान, मजदूर संगठनों समेत विभिन्न समूहों को साथ लेकर लड़ाई लड़ेगी।
पार्टी के बुजुर्ग नेता व विचारक योधराज त्यागी ने कहा कि 29 फरवरी को उत्तराखंड भर में बंद रखा जाएगा। सोमवार को प्रेदश भर में सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। 18 फरवरी को रुद्रपुर में विभिन्न संगठनों की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में कुलदीप मधवाल, ज्ञानवीर त्यागी, स्वराज मोर्चा के नेता शंकर सिंह भाटिया भी उपस्थित थे।